{"_id":"5e4cfc8e8ebc3ef276709a38","slug":"katrina-kaif-deepika-padukone-and-anushka-sharma-at-nykaa-beauty-awards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना, कार्तिक, अनुष्का ने रंगीन कर दी मुंबई की ये शाम, दीपिका को मिला सबसे बड़ा ब्यूटी अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना, कार्तिक, अनुष्का ने रंगीन कर दी मुंबई की ये शाम, दीपिका को मिला सबसे बड़ा ब्यूटी अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मफेयर पुरस्कारों के इस साल गुवाहाटी में आयोजित होने के बाद मायानगरी में इस साल की पहली सबसे रंगीन शाम मंगलवार को फेमिना नायिका ब्यूटी पुरस्कारों के दौरान रौनक पर दिखी। दीपिका पादुकोण को इन पुरस्कारों में सबसे अहम पुरस्कार पॉवरफुल परफॉर्मर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। उन्होंने अपना ये पुरस्कार तेजाब हमले की सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को समर्पित किया।
2 of 4
deepika padukone
- फोटो : amar ujala
दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल के साथ हुए हादसे पर बनी फिल्म छपाक में लीड रोल किया है। दीपिका पादुकोण ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, “छपाक मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म रही है लेकिन छपाक मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म भर नहीं है। ये मेरे लिए एक मुहिम है जिसने सुंदरता को समझने और इसकी परिभाषा बदलने में बड़ी भूमिका निभाई।” मशहूर मनोचिकित्सक एलिजाबेथ रॉस की उक्ति का संदर्भ लेते हुए दीपिका ने कहा कि सबसे सुंदर लोग वे होते हैं जो कष्टों का सामना करते हैं, इनसे संघर्ष करते हैं, नुकसान उठाते हैं और फिर विजयी होकर बाहर निकलते हैं।
3 of 4
katrina kaif
- फोटो : amar ujala
सितारों से सजी इस शाम में सिनेमा के तमाम खूबसूरत चेहरे नजर आए। हर किसी ने अपने अंदाज से इस शाम को रौशन किया। फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ को ब्यूटी एंतरप्रेन्योर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kartik aaryan
- फोटो : amar ujala
अभिनेता कार्तिक आर्यन को हार्टथ्रॉब ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला जबकि अनुष्का शर्मा के हिस्से ब्यूटी आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड आया। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना करियर शुरू करने वाली अनन्या पांडे ने एक्साइटिंग फ्रेश फेस फीमेल का पुरस्कार जीता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।