सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फिल्मों में मां का किरदार निभाकर हिट हुईं ये अभिनेत्रियां, कटरीना-कंगना का नाम भी है शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 17 Feb 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Deepika Padukone Vidya Balan Priyanka Kangana have play role of mother in films
Katrina Kaif, Kangana Ranaut - फोटो : social media

बॉलीवुड की कई फिल्मों में मां के किरदार को काफी अहम तरह से पेश किया जाता है। हिंदी सिनेमा में हमेशा से मां का किरदार सह कलाकारों को मिलता रहा है। हालांकि मां के किरदार से कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी अलग पहचान बनाई, जिसको पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं हिंदी सिनेमा में अपनी जगह खोने के डर से बहुत सी ऐसी भी अभिनेत्रियां भी हैं जो मां का किरदार करने से बचती आई हैं, लेकिन बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने ना केवल मां का किरदार करके दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि अलग पहचान भी बनाई। इनमें से कुछ अभिनेत्रियों ने शादी भी कर ली और वह अपनी निजी जिंदगी में अभी तक मां नहीं बनी हैं या फिर शादी ही नहीं की है। लेकिन मां के किरदार को उन्होंने इस तरह निभाया की दर्शकों के बीच खूब चर्चा हुई। एक झलक बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों की जिन्होंने मां का किरदार करके दर्शकों के दिलों को जीता।  

Trending Videos
Katrina Kaif Deepika Padukone Vidya Balan Priyanka Kangana have play role of mother in films
Katrina Kaif - फोटो : amar ujala mumbai

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ बॉलीवुड की सुपरहिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों मेें से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। कटरीना कैफ ने फिल्म टाइगर जिंदा है में मां का किरदार किया है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सलमान खान मुख्य भूमिका मेें थे। फिल्म में कटरीना सलमान की पत्नी होती है। फिल्म टाइगर जिंदा है साल 2017 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Deepika Padukone Vidya Balan Priyanka Kangana have play role of mother in films
Deepika Padukone - फोटो : Social Media

दीपिका पादुकोण
इन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी की है। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। इन दोनों कलाकारों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। बड़े पर्दे पर दीपिका और रणवीर की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला है। दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह के बेटे की मां बनी हैैं। जी हां, फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका ने शमशेर बहादुर की मां का किरदार निभाया था। दर्शकों ने फिल्म में दीपिका के अभिनय को काफी पसंद किया था। फिल्म बाजीराव मस्तानी साल 2015 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। 

Katrina Kaif Deepika Padukone Vidya Balan Priyanka Kangana have play role of mother in films
vidya balan - फोटो : amar ujala

विद्या बालन
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन भी शादीशुदा अभिनेत्रियों से एक हैं। उन्होंने मशहूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर सेे शादी की है। विद्या बालन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। इसमें हमारी अधुरी कहानी, तुम्हारी सुलू और मिशन मंगल जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। दर्शकों ने इन फिल्म में विद्या बालन के किरदार को काफी पसंद किया। 

विज्ञापन
Katrina Kaif Deepika Padukone Vidya Balan Priyanka Kangana have play role of mother in films
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत
हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म पंगा रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने महिला कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कंगना शादीशुदा होती हैं, जिनका बेटा होता है। फिल्म पंगा का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed