फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका-रणवीर की शादी में कटरीना को नहीं किया इनवाइट, बोलीं- 'मुझे नहीं बुलाया गया लेकिन...'

Mon, 12 Nov 2018 03:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif excited about deepika padukone ranveer singh marriage
katrina kaif - फोटो : hotstar

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं तो वहीं उनके फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस शादी में दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वैसे तो बॉलीवुड की किसी सेलिब्रिटीज को शादी में नहीं बुलाया गया है लेकिन इस शादी को लेकर कटरीना कैफ बेहद एक्साइटेड हैं। 

katrina kaif excited about deepika padukone ranveer singh marriage
katrina kaif - फोटो : file photo

कटरीना कैफ, वरुण धवन के साथ करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण में हिस्सा लेने पहुंची। इस दौरान करण जौहर ने उनसे बॉलीवुड में शादियों के सीजन पर सवाल पूछा। बता दें कि केवल दीपिका ही नहीं प्रियंका चोपड़ा भी इसी साल के अंत तक शादी करेंगी।

katrina kaif excited about deepika padukone ranveer singh marriage
katrina kaif - फोटो : file photo

दरअसल, करण जौहर ने वरुण धवन से इसकी शुरुआत करते हुए कहते हैं कि वो नताशा दलाल से शादी कब करेंगे उनकी तस्वीरें देखने के लिए वो उत्सुक हैं। जिस पर कटरीना कहती हैं कि 'मैं सच में इन शादियों को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। मैं अच्छे कपड़े पहनकर जाना चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif excited about deepika padukone ranveer singh marriage
katrina kaif - फोटो : file photo

कटरीना से करण जौहर कहते हैं कि उन्हें तो शादी में बुलाया भी नहीं गया है। जिस पर कटरीना बताती हैं कि 'मुझे किसी भी शादी में नहीं बुलाया गया है लेकिन ये बात अलग है। मैं हमेशा आगे की सोचती हूं।' बता दें कि दीपिका और रणवीर 14-15 नवंबर को शादी कर रहे हैं। वहीं प्रियंका और निक जोनस 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

विज्ञापन
katrina kaif excited about deepika padukone ranveer singh marriage
Katrina Kaif - फोटो : file photo

वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ की हाल ही में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई है। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ 'भारत' कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed