{"_id":"5cee1820bdec22075541927a","slug":"katrina-kaif-has-shared-her-opinion-on-priyanka-chopra-exit-from-salman-khan-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर पहली बार बोलीं कटरीना, कहा-मैं सलमान खान की हर..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर पहली बार बोलीं कटरीना, कहा-मैं सलमान खान की हर..
Wed, 29 May 2019 11:03 AM IST
अरविंद अरविंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 29 May 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 जून 2019 को रिलीज हो रही है सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'भारत'। सलमान खान और कटरीना फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं प्रमोशन में कई बार सलमान खान प्रियंका चोपड़ा पर तंज भी कस चुके हैं। ऐसे में अब कटरीना ने एक बयान दिया है। दरअसल कटरीना ने प्रमोशन के दौरान कहा कि उन्हें नहीं पता कि फिल्म में उनसे पहले कौन था।
Salman Khan, Katrina and Priyanka
- फोटो : twitter
प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर सलमान कई बार काफी कुछ कह चुके हैं। ऐसे में इस बार कटरीना ने भी प्रियंका पर बयान दिया और कहा- 'मुझे नहीं पता कि मेरे से पहले भारत के लिए किसे चुना गया था। अली अब्बास जफर ने मुझसे फिल्म के बारे में टाइगर जिंदा है के शूट के वक्त ही बात की थी।'
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
इसके बाद कटरीना ने कहा- 'चीजों को देखने का सभी का अपना नजरिया है। मैं सलमान खान की हर फिल्म में नहीं हो सकती हूं। अगर मेरे से पहले प्रियंका को चुना गया था तो फिल्म छोड़ने की भी उनके पास कोई खास वजह होगी। भारत को करना मेरी किस्मत थी और मैं खुश हूं कि मुझे यह फिल्म मिली। मैंने जब स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे यह बहुत पसंद आई। मुझे लगता है कि अभी तक का यह मेरा सबसे शानदार किरदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
salman and katrina
- फोटो : twitter
कटरीना ने कहा - 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं फिल्म के लिए पहली पसंद थीं या दूसरी। यहां किसी के भी ईगो का सवाल नहीं है।' गौरतलब है कि सलमान कई बार प्रियंका को लेकर प्रमोशन में काफी कुछ कह चुके हैं। हाल ही में सलमान ने कहा था कि दुख की बात है कि प्रियंका ने 'भारत' और शादी में से शादी को चुना।
विज्ञापन
Salman Khan, Priyanka Chopra
- फोटो : social media
गौरतलब है कि पहले प्रियंका चोपड़ा फिल्म में कुमुद का किरदार निभाने वाली थीं। जो किरदार फिलहाल में कटरीना कैफ निभा रही हैं। लेकिन निक जोनस से शादी के चलते शूटिंग शुरू होने के कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद कटरीना को फिल्म में मौका मिला।