{"_id":"5cef0e6ebdec2207272c565d","slug":"katrina-kaif-is-repenting-for-deepika-padukone-movie-chhapaak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मामले में दीपिका पादुकोण से पिछड़ गईं कटरीना कैफ, अब हो रहा है मलाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस मामले में दीपिका पादुकोण से पिछड़ गईं कटरीना कैफ, अब हो रहा है मलाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 30 May 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Deepika
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत की प्रमोशन में पूरी लगन से जुटी हुईं हैं। फिल्म के रिलीज होने का काउंट डाउन भी शुरू हो चुका है। इधर, सलमान खान भी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रमोशन के दौरान कटरीना के सामने एक सवाल आया जिसे सुनने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि दीपिका पादुकोण को मिली फिल्म 'छपाक' जैसी मजबूत फिल्म उन्हें भी ऑफर हो।
2 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
दरअसल, फिल्म भारत को लेकर आए दिन चल रहे इंटरव्यू के दौरान कटरीना ने एक सवाल के जवाब में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' का जिक्र छेड़ दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि आने वाले दिनों में वह भी 'छपाक' जैसी दमदार फिल्म करने के लिए आगे रहेंगी। उन्होंने कहा, 'जिस तरह दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में काम कर रही हैं, अगर ऐसा कोई किरदार मुझे ऑफर होता है तो मैं उसे करने में कभी पीछे नहीं रहूंगी, लेकिन हमे जो ऑफर होता है उसे चुनना हमारे लिए भी जरूरी हो जाता है, अब मैं मजबूत किरदार चुन रही हूं और साथ ही जो मेरे लिए जो सही हो।'
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
इधर, इंटरव्यू में उनसे वुमन सेंट्रिक रोल को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'महिला केंद्रित फिल्म से ज्यादा जरूरी होता है मजबूत किरदार, क्योंकि अगर में फिल्म जीरो में अपने बबीता कुमारी के किरदार को देखूं तो वह लीड रोल है या नहीं ये जरूरी नहीं है,लेकिन मैं भारत की कुमुद का किरदार देखूं तो ये एक हीरो वाला कैरेक्टर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम (beingsalmankhan)
कटरीना ने आगे कहा 'मैं एक साथ महिला पर केंद्रित 5 फिल्में रातोंरात ही साइन कर लूं, लेकिन कहीं कहानी ही ठीक से ना लिखी गई हो तो फिर कोई फायदा नहीं है, क्योंकि एक मजबूत स्क्रिप्ट होना बहुत जरुरी है।' बता दें कि दीपिका की फिल्म 'छपाक' का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं जो बीते साल फिल्म 'राजी' से बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी हैं। फिल्म राजी के लिए आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (2018) अपने नाम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif ranbir kapoor
बता दें कि एक समय था जब बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच कोल्ड वॉर था। दोनों के बीच ये कोल्ड वॉर उस वक्त हुआ था जब दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर के अफेयर के किस्से कटरीना कैफ संग शुरु हो गए थे। खैर, लेकिन अब ये दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए हैं। इधर, दीपिका ने भी रणवीर सिंह से शादी कर घर बसा लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।