{"_id":"5cef06cabdec22074618bb79","slug":"salman-khan-arrived-in-a-wedding-ceremony-shirtless-with-katrina-kaif-pictures-gone-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार की शादी में कटरीना कैफ संग बिना शर्ट पहुंच गए थे सलमान खान, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिश्तेदार की शादी में कटरीना कैफ संग बिना शर्ट पहुंच गए थे सलमान खान, देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 30 May 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'दबंग खान' शर्टलेस एक्टर के नाम से भी मशहूर हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में एक ना एक सीन जरूर ऐसा होता है जिसमें वह शर्ट या टी-शर्ट उतार अपनी कसी हुई बॉडी से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। ये तो रही रील लाइफ की बात लेकिन सलमान खान तब एक कदम आगे निकल गए थे जब वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी में बिना शर्ट ही शादी में पहुंच गए थे।
2 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
बता दें कि सलमान की पारिवारिक मित्र और बॉलीवुड अदाकारा बीना काक ने सोशल मीडिया पर सलमान की इस शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह शर्टलेस भी दिख रहे हैं साथ ही इस बात का पता चला है कि अभिनेता अपनी जिंदगी बिंदास तरीके से जीते आ रहे हैं। दरअसल, कई साल पहले वो अपने एक रिश्तेदार की शादी में डेनिम पर बनियान पहनकर ही चले गए थे।
3 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
अभिनेत्री बीना को फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में सलमान खान की मां के किरदार में देखा गया था। बता दें कि बीना कई फिल्मों में सलमान के साथ काम कर चुकी हैं।अभिनेत्री के परिवार में कुछ सालों पहले एक शादी हुई थी, जिसमें दबंग खान बनियान पहनकर ही चले गए थे। ऐसा नहीं है कि सलमान केवल हेडलाइन के लिए ही बनियान पहनकर पार्टी में पहुंचे थे। उन्होंने पूरी शादी में इसी अवतार में धमाल मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
इस शादी में सलमान में बहुत बचपना देखने को मिला था। शादी में उन्होंने दुल्हन को लेट-लेट कर मेंहदी लगाई थी। जिस समय की ये तस्वीरें हैं, उस समय कटरीना भाईजान को डेट कर रही थीं। यही कारण है कि वो भी इस शादी का हिस्सा बनी थीं। बता दें कि उस दौरान फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में ये जोड़ी पहली बार देखी गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
सलमान खान के साथ उनकी को-स्टार कटरीना कैफ भी इस शादी में खूश नजर आई थीं। इस तस्वीर में वह दुल्हन के साथ नजर आ रही हैं। उस वक्त कटरीना ने फिल्मों में एंट्री ही की थी। ऐसे में कटरीना और सलमान के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।