बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं। एक्ट्रेस आखरी बार फिल्म 'फोन भूत' में नजर आईं थीं। इसके साथ ही कटरीना ने शादी के बाद पब्लिक अपीरियंस काफी कम कर दी है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनके फैंस कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
Katrina Kaif : प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि इस वजह से कटरीना ने बनाई मीडिया से दूरी, यहां जानें क्या है सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री को हाल ही में ईद के मौके पर आयुष शर्मा और अर्पिता खान के घर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेजी से उड़ने लगी थीं। इसके साथ यह कहा जा रहा था कि प्रेग्नेंसी की वजह से एक्ट्रेस ने पब्लिक अपीरियंस कम कर दी है।
फिल्म की वजह से कटरीना ने पब्लिक अपीरियंस कम करने का फैसला किया है, ताकि दर्शकों के बीच थिएटर में उनके किरदार को लेकर एक्साइटमेंट बनी रहे। अभिनेत्री 'टाइगर-3' के लिए काफी मेहनत कर रही हैं, ताकि वह अपने फैंस को सरप्राइज कर सकें। कटरीना आखरी बार फिल्म 'फोन भूत' में नजर आई थीं। हांलाकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस को इम्प्रेस करने में असफल रही थी।
बता दें कि 'पठान' के बाद अब शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए किंग खान 8 मई को 'टाइगर-3' की टीम को ज्वाइन कर सकते हैं। शाहरुख और सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Saas Bahu Aur Flemingo: डिंपल कपाड़िया ने फिर संभाले हथियार, बोलीं, एक्शन सीन करने का ‘किक’ ही अलग है