बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। कपल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल अंदाज में साथ फेरे लिए, जिसमें दोनों के बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कटरीना और विक्की ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों अपनी प्री-वेडिंग की हर रस्म को एंजॉय करते नजर आए थे। वहीं, अब कटरीना ने शादी के बाद अपने ससुराल में पहली रसोई बनाई। इस दौरान कटरीना ने हर नई दुल्हन की तरह कुछ मीठा बनाया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।
Katrina Kaif: शादी के बाद कटरीना कैफ ने बनाई अपनी पहली रसोई, ससुराल वालों को बनाकर खिलाया टेस्टी हलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘मैनें बनाया। चौका चढ़ाना।’ इसके साथ ही कटरीना ने एक एरो भी बनाया है, जो हलवे की कटोरी को तरफ लगा हुआ है, जिसके जरिए वह बताने की कोशिश कर रही हैं कि ये हलवा उन्होंने खुद ही बनाया है। इस तस्वीर को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि कटरीना अब अपने ससुराल वालों को इंप्रेस करने में लग गई हैं।
कटरीना कैफ ने बदली प्रोफाइल फोटो
कटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग अपने रिश्ते को हमेशा सीक्रेट रखा था लेकिन शादी के बाद वह लगातार अपनी और विक्की की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफाइल फोटो तक बदल दी है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपनी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो बदली। अब एक्ट्रेस ने अपनी और विक्की की शादी की तस्वीर लगा रखी है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं।
रिसेप्शन की तैयारी में जुटा कपल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे ऐसे में अब दोनों अपने ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी में जुट गए हैं। खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड के तमाम अभिनेता, निर्देशक, निर्माताओं आदि को अपनी खुशी में शामिल करने के लिए कटरीना और विक्की मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने जा रहे हैं। रिसेप्शन 20 दिसंबर को जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित होगा, जिसमें कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
जल्द काम पर लौटेंगे कटरीना और विक्की
रिसेप्शन और क्रिसमस के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हो जाएंगे। बता दें विक्की के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, वहीं कैटरीना भी ‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी करनी है।