फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: कटरीना का वीडियो वायरल, कोई कर रहा लुक्स की तारीफ, किसी ने पूछा- मां बनने वाली हो?

Tue, 12 Apr 2022 06:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Apr 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Pregnancy Rumours Fans Reactions on Video After Spotted at Mumbai Airport News in Hindi
कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना कैफ आए दिन अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां में बनी रहती हैं। वह अक्सर लोगों को अपने फैशन सेंस से भी इंप्रैस करती हैं। 'टाइगर 3' स्टारर कटरीना अपने उसी फैशन सेंस की वजह एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। इस बार उनके स्टाइल ने कटरीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहों को हवा दे दी है। हां, आपने उसे सही पढ़ा है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। 



 
Katrina Kaif Pregnancy Rumours Fans Reactions on Video After Spotted at Mumbai Airport News in Hindi
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो हो रहा वायरल 
'टाइगर 3' और 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग में व्यस्त कटरीना कैफ को बीते सोमवार मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री ने ढीला-ढाला पेस्टल गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टे कैरी किया था। उसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद हुई एक्ट्रेस की फोटोज देखने के बाद कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिया है कि कहीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 
Katrina Kaif Pregnancy Rumours Fans Reactions on Video After Spotted at Mumbai Airport News in Hindi
कटरीना कैफ - फोटो : insta

फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट 
फैंस कयास लगा रहे हैं कि कटरीना जल्द ही विक्की कौशल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह प्रेग्नेंट लग रही हैं! ओह माय गॉड!' दूसरे ने कमेंट किया, 'जल्द मां बनने वाली हैं! कटरीना के बच्चे को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,'क्या कैटरीना प्रेग्नेंट हैं? या उन्होंने सिर्फ सूट पहना है...कुछ भी हो वह बहुत सुंदर लग रही हैं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Pregnancy Rumours Fans Reactions on Video After Spotted at Mumbai Airport News in Hindi
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : insta

वेकेशन से लौटे हैं कटरीना और विक्की 
गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के बड़वाड़ा के 'सिक्स सेंस फोर्ट' में शादी की थी। यह कपल हाल ही में छुट्टियों बिताकर वापस आया है। अपनी इस वेकेशन से दोनों ने  बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है। 

विज्ञापन
Katrina Kaif Pregnancy Rumours Fans Reactions on Video After Spotted at Mumbai Airport News in Hindi
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'टाइगर 3' में व्यस्त हैं कटरीना  
वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ इस समय सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी। कटरीना जल्द ही फिल्म 'फोन भूत', प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा' और श्रीराम राघवन की 'मेरी क्रिसमस' में भी दिखाई देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed