फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद इस कदर टूट गईं कटरीना कैफ, शादी के सवाल पर छलक उठा दर्द

Sat, 16 Feb 2019 10:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Feb 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif open up on her relationship status after breakup with Salman Khan and Ranbir Kapoor
katrina kaif salman khan - फोटो : file photo
अभिनेत्री कटरीना कैैफ बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने प्यार को पाने में नाकामयाब रही हैं। पहले सलमान खान के साथ उनके रिश्तों की खूब चर्चा सुनने को मिली। इसके बाद कटरीना कैफ की जिंदगी में रणबीर कपूर आए। लेकिन कुछ समय के बाद उनका रणबीर से भी रिश्ता टूट गया। इन सबके बीच अब अभिनेत्री ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बड़ी बात बोली है। 
Katrina Kaif open up on her relationship status after breakup with Salman Khan and Ranbir Kapoor
katrina kaif - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' अभिनेत्री एक चैट शो में पहुंची। यहां उनसे उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे गए। उनसे जब पूछा गया है वह किसी को भी डेट क्यों नहीं कर रही हैं.?? इस बात का जवाब देते हुए कटरीना ने कहा- 'ये मुझे खुद नहीं पता और मैं ये भी नहीं जानती कि दोबारा मैं किसी को डेट कर पाउंगी या नहीं।'
Katrina Kaif open up on her relationship status after breakup with Salman Khan and Ranbir Kapoor
katrina kaif - फोटो : file photo
इसके बाद करटीना कैफ से पूछा गया है अब एकदम सिंगल है..?? इस पर उन्होंने कहा- 'फिलहाल मैं पूरी तरह से सिंगल हूं'। शो के होस्ट ने मजेदार सवाल करते हुए कटीना से कहा कि क्या वह इसलिए अब सिंगल हैं क्योंकि उनके साथ की हीरोइनें शादी के संबंध में बंध गई हैं। इस पर अभिनेत्री ने बड़ा की मजेदार जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif open up on her relationship status after breakup with Salman Khan and Ranbir Kapoor
ranbir kapoor, katrina kaif - फोटो : file photo
कटरीना कैफ ने कहा- 'हां मैं देख रही हूं कि सभी शादी कर रहे हैं, प्लीज कोई मुझे पीछे मत छोड़ देना'। गौरतलब है कि कटरीना कैफ ने एक्टर सलमान खान को करीब 4 साल तक डेट किया। साल 2009 में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर को 3 साल तक डेट किया। इसके बाद साल 2016 में यह दोनों अलग हो गए। 
विज्ञापन
Katrina Kaif open up on her relationship status after breakup with Salman Khan and Ranbir Kapoor
katrina kaif - फोटो : file photo
कटरीना कैफ के वर्क फ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म भारत में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। बीते दिनों फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इससे पहले कटरीना कैफ शाहरुख खान की फिल्म जीरो में नजर आईं थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed