सब्सक्राइब करें

Photos: ब्लैक मोनोकिनी पहन कटरीना कैफ ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस बोले- सुंदर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 07 Apr 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Katrina kaif share beach photos on social media fans said beauty
katrina kaif - फोटो : इंस्टाग्राम

कटरीना कैफ बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर आग लगा देती है। हाल ही में, कटरीना कैफ ने अपनी कुछ बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज फैंस का ध्यान खींचने के लिए काफी है। इन तस्वीरों में कटरीना अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 

Trending Videos
Katrina kaif share beach photos on social media fans said beauty
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक मोनोकिनी में कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कटरीना समुद्र किनारे बैठी हुई हैं और अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में कटरीना कैमरे से दूसरी तरफ देखकर स्माइल कर रही हैं। लेकिन आखिरी तस्वीर में अभिनेत्री ने अपना चेहरा छिपाया हुआ है। हालांकि, अब तक ये पता नहीं चला कि कटरीना की ये तस्वीरें कहां की हैं। लेकिन बीते दिनों कटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। हो सकता है कि यह तस्वीरें वहीं की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina kaif share beach photos on social media fans said beauty
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram @katrinakaif

कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ इमोटिकॉन शेयर किए हैं, जिसमें ब्लैक हार्ट, बीच और टॉपी है। कटरीना की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वाणी कपूर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फायर का इमोजी शेयर किया है। वहीं, एक फैन ने कमेंट में 'ब्यूटी' लिखा है। दूसरे फैन ने लिखा, 'लुकिंग गॉर्जियस।' इसके अलावा, कई फैंस ने हार्ट और फायर का इमोजी भेजा है।   

Katrina kaif share beach photos on social media fans said beauty
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करे तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आई थीं। वहीं, अब वह 'टाइगर 3' में दिखाई देंगी, जो टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें कटरीना के साथ सलमान खान धमाल मचाते हुए दिखेंगे। इसके अलावा, कटरीना के पास 'फोन भूत' और 'मैरी क्रिसमस' जैसी फिल्में भी हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed