{"_id":"624ed522c4671234bb36d0c4","slug":"yash-kgf-chapter-2-advance-ticket-booking-started-highest-ticket-sale-in-uk-pre-booking-of-kgf-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, 12 घंटों में पांच हजार से ज्यादा टिकट बेच की बंपर कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, 12 घंटों में पांच हजार से ज्यादा टिकट बेच की बंपर कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केजीएफ 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘केजीएफ चैप्टर 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि 'केजीएफ 2' की रिलीज से पहले ही फिल्म बंपर कमाई कर सकती है। यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में प्री बुकिंग शुरू होने से ही नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, फिल्म की पांच हजार से ज्यादा टिकट एडवांस बुकिंग शुरू होने के 12 घंटों में ही हो गई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को फिल्म का कितना बेसब्री से इंतजार है और रिलीज के बाद फिल्म बढ़िया कमाई करेगी।
2 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
‘केजीएफ’ का पहला पार्ट साल 2018 में आया था। 'केजीएफ 2' की रिलीज में कोरोना महामारी के चलते देरी हुई। अब आखिरकार प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में यश, श्रीनिधी शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को कन्नड़, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।
3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
यश की 'केजीएफ 2' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। देश ही नहीं विदेश में भी फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'केजीएफ 2' ने यूके में प्री बुकिंग शुरू होने के महज 12 घंटों मे ही पांच हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए। ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। 'केजीएफ 2' पहली साउथ इंडियन फिल्म बन गई है, जो ग्रीस में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर 'आरआरआर' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं, यह तो फिल्म की रिलीज के बाद पता चल पाएगा। लेकिन 'केजीएफ 2' को 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली विजय की 'बीस्ट' और 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली शाहिद कपूर की 'जर्सी' का सामना करना पड़ेगा। इससे यह तो साफ है की तीनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन इस टक्कर में कौन बाजी मारेगा, यह 14 अप्रैल के बाद पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।