फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: बड़े पर्दे पर जल्द मचेगा नुसरत की इस फिल्म का धमाल, हाईकोर्ट ने हटाई रिलीज पर लगी रोक

Thu, 07 Apr 2022 05:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Apr 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Nushrat bharucha film janhit mein jaari will soon hit the big screen, the High Court lifts the ban on its release
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता विनोद भानुशाली की नुसरत भुरुचा स्टारर फिल्म ‘जनहित में जारी’ जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म की शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है और अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन भी करीब करीब पूरा हो गया है। फिल्म के रशेज देखने वाले फिल्म के विषय की तारीफ करते नहीं थक रहे। इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए फिल्म निर्माताओं के पास रोज नए ऑफर्स आ रहे हैं। लेकिन, खबर है कि ये फिल्म अब बड़े परदे पर रिलीज होने की तैयारी में हैं। इस बीच फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश खुद हाईकोर्ट ने ही खत्म कर दिए हैं।

EXCLUSIVE: Nushrat bharucha film janhit mein jaari will soon hit the big screen, the High Court lifts the ban on its release
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशन से सुर्खियों में आए लेखक राज शांडिल्य ने ही पहले पहल फिल्म ‘जनहित में जारी’ बनाने का एलान किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसी युवती पर आधारित है जो कंडोम के कारोबार से जुड़ी है। फिल्म की कहानी बहुत ही रोचक है और इस फिल्म के संवादों में भी काफी चुटीलापन बताया जाता है। फिल्म अपनी शूटिंग के दिनों से ही चर्चा में रही है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने भी इसकी रिपोर्ट काफी अच्छी बताई है। फिल्म को इसी सबके चलते एक मोटी रकम इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए ऑफर हो चुकी है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इसे सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज करने की तैयारी है।

EXCLUSIVE: Nushrat bharucha film janhit mein jaari will soon hit the big screen, the High Court lifts the ban on its release
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'जनहित में जारी' लेखक-निर्देशक राज शांडिल्य की भी बतौर निर्माता पहली फिल्म है। इसके पहले राज ने आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा को लेकर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ बतौर निर्देशक बनाई थी। ‘कॉमेडी सर्कस’ से बतौर लेखक मनोरंजन जगत में अपना करियर शुरू करने वाले राज शांडिल्य इसके अलावा ‘वेलकम बैक’, ‘फ्रीकी अली’, ‘भूमि’, ‘भैयाजी सुपरहिट’ और ‘जबरिया जोड़ी’ जैसी फिल्मों की लेखन टीम से भी जुड़े रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद को लेकर एक फिल्म ‘किसान’ भी वह बतौर निर्माता बना रहे हैं, इसके निर्देशक फिल्म ‘शूल’ से मशहूर हुए निर्देशक ई श्रीनिवास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Nushrat bharucha film janhit mein jaari will soon hit the big screen, the High Court lifts the ban on its release
जनहित में जारी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'जनहित में जारी' की घोषणा इसके पोस्टर के सथ की गई थी और तभी रीवा के मूल निवासी लेखक दीपक सिंह ने इसके खिलाफ स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में शिकायत कर दी थी। दीपक ने इसे लेकर मध्य प्रदेश में ही सिविल केस भी किया और निचली अदालत में मामले की सुनवाई से संतुष्ट न होने पर वह हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने तब इस मामले में यथास्थित बनाए रखने को कहा था। लेकिन, अब ये अपील हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।

विज्ञापन
EXCLUSIVE: Nushrat bharucha film janhit mein jaari will soon hit the big screen, the High Court lifts the ban on its release
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए निर्देश दिया है कि फिल्म की रिलीज को लेकर अब कोई दिक्कत नहीं है और निर्माताओँ ने फिल्म की जो संभावित रिलीज डेट अदालत को बताई है, उस तारीख तक निचली अदालत इस मामले की नियमित सुनवाई करके मामले पर निर्णय ले। फिल्म 'जनहित में जारी' को लिखा इसके निर्माता राज शांडिल्य ने ही है और इसके निर्देशन का जिम्मा नवोदित जय बंटू सिंह को मिला है। फिल्म में लीड किरदार नुसरत भरुचा निभा रही हैं और उनके साथ फिल्म में अन्नू कपूर और पारितोष त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हंसी मजाक से भरपूर फिल्म के रूप में बनी फिल्म 'जनहित में जारी' की शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में ही हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed