कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म सूर्यवंशी के शूट में बिजी हैं। फिल्म में कटरीना के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के शूट से हाल ही में कटरीना ने कुछ फोटोज शेयर की थी, जिनमें वो तैलिया लपेटे हुए हैं। ऐसे में अब कटरीना ने एक और फोटो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलह है कि इस फोटो में कटरीना नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर हैं।
कटरीना कैफ ने शेयर की सुनील ग्रोवर की फनी फोटो, तौलिया पहने आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सुनील ग्रोवर का एक फोटो शेयर किया। जिसमें सुनील ग्रोवर सिर पर तौलिया लपेटे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सुनील ग्रोवर कटरीना के ही अंदाज में अपने सिर पर तौलिया लपेटे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कटरीना ने लिखा, 'सुनील ग्रोवर ने मेरी टॉवेल सीरीज से इंस्पीरेशन ली है।'
बता दें कि हाल ही में कटरीना ने फिल्म सूर्यवंशी के शूट के दौरान तीन फोटोज पोस्ट किए थे। जिनमें वो तौलिया लपेटे हुए नजर आ रही थीं। एक फोटो में कटरीना अक्षय के साथ हैं तो वहीं दो में से एक में रोहित शेट्टी और एक में फराह खान कटरीना के साथ हैं।
The man , the magic, the MOVIES 🎥 @itsrohitshetty.. #sooryavanshi #nightshoots #towelseries
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
गौरतलब है कि कटरीना की आखिरी रिलीज फिल्म भारत सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म में सलमान और कटरीना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई है। इसके साथ ही फिल्म में सुनील ग्रोवर ने विलायती का किरदार निभाया था। ऐसे में सेट पर सुनील और कटरीना अच्छे दोस्त हो गए हैं।