फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' की शूटिंग छोड़ कटरीना कैफ ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर, बोलीं- 'थैंक्यू मास्टर जी'

Fri, 01 Feb 2019 08:42 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 01 Feb 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif shares a picture from the set of bharat
katrina kaif

सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ दिनों पहले फिल्म का धमाकेदार टीजर सामने आया था जिसमें सलमान खान के पांच अलग-अलग लुक देखने को मिले थे। सलमान खान के फैन्स ने टीजर देख खूब पसंद रिया था। फिल्म को लेकर अब कटरीना कैफ ने एक तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 



 

katrina kaif shares a picture from the set of bharat
bollywood

बात करें फिल्म में लीड रोल कर रहीं कटरीना कैफ की तो वह फिल्म से जुड़ी थोड़ी बहुत जानकारी और फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि हाल ही में कटरीना ने 'भारत' के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट संग दिख रही हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए कटरीना ने लिखा था 'एक और तस्वीर साथ में? थैंक्यू मास्टरजी, आपके सिखाए एक-एक स्टेप्स ने हर बार आपके लिए मेरे दिल में सम्मान बढ़ाया है।' 

katrina kaif shares a picture from the set of bharat
katrina kaif salman khan

बता दें कि कटरीना कैफ को फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की वजह से एंट्री मिली है। दरअसल, अली अब्बास जफर ने फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया था लेकिन प्रियंका ने फिल्म बीच में ही छोड़ दी जिसके चलते अली को फिल्म में कटरीना कैफ को ही कास्ट करना पड़ा। इससे पहले अली कटरीना को सलमान खान संग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में भी कास्ट कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif shares a picture from the set of bharat
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और कटरीना साथ में 6 फिल्में कर चुके हैं जिसमें फिल्म 'जीरो' में सलमान ने कैमियो रोल किया था। सलमान खान के साथ कटरीना की 'भारत' सातवीं फिल्म है। इससे पहले ये जोड़ी फिल्म 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' में हिट हो चुकी है।  वहीं, अली सलमान खान को लेकर तीसरी फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' कर चुके हैं।

विज्ञापन
katrina kaif shares a picture from the set of bharat
katrina kaif - फोटो : twitter

आखिर में बता दें कि कटरीना कैफ ने बीते वर्ष फिल्म जगत के दो सुपरस्टार आमिर संग 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' और शाहरुख खान संग 'जीरो' की थी। लेकिन दोनों ही फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतरीं। वही, फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' से आमिर खान और अमिताभ बच्चन की पूरे फिल्म जगत में खूब किरकिरी हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed