एस एस राजमौली की फिल्म आरआरआर पूरे देश में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। दमदार कहानी की वजह से यह फिल्म पूरे भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में ओलिविया के कैरेक्टर को लोगों की काफी सराहना मिली है, लेकिन क्या आपको पता है कि आरआरआर के लिए एस एस राजमौली की पहली पसंद ओलिविया नहीं बल्कि कोई और थी? हैरान रह गए न? दरअसल, सबसे पहले कैटरीना कैफ की बहन को यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं।
RRR: कटरीना की बहन ईसाबेल से हो गई भारी भूल, आरआरआर के इस अहम रोल को कर दिया था रिजेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसाबेल थी पहली पसंद
फिल्म में जूनियर एनटीआर की लव इंटरेस्ट के रूप में राजमौली की पहली पसंद ईसाबेल थीं। इस विदेशी कैरेक्टर के लिए सबसे पहले उनसे ही संपर्क किया गया था। बताया जाता है कि इस फिल्म में काम करने से ईसाबेल ने मना कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईसाबेल ने फिल्म की स्क्रिप्ट और इसकी डिटेल मांगी थी, बाद में उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया। इसके बाद ओलिविया के पास यह रोल चला गया। बता दें कि ईसाबेल का बॉलीवुड डेब्यू काफी फीका रहा था। उन्होंने सूरज पांचोली की फिल्म 'रेडी टू डांस' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन यह फिल्म लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई।
आरआरआर कर रही जबरदस्त कमाई
फिल्म आरआरआर की बात करें तो यह पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म हिंदी दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। पिछले तीन दिन में इस फिल्म ने 74 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है कि एक हफ्ते में यह आंकड़ा 100 करोड़ के पार चला जाएगा।
क्या है फिल्म की कहानी?
आरआरआर की कहानी राम चरण (राम) और जूनियर एनटीआर (भीम) के इर्द-गिर्द घूमती है। भीम अपने कबीले की एक लड़की की तलाश में है, जिसे एक ब्रिटिश महिला जंगल से अपने साथ ले जाती है। इसके अलवा फिल्म की कहानी राम पर भी केंद्रित है जो भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवादियों से मुक्त करने के अपने मिशन पर है। फिल्म में दोनों की दोस्ती को भी बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में आगे क्या होता है इसके लिए आपको सिनेमाघर में फिल्म देखनी पड़ेगी।