फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: इन एक्ट्रेस ने दिखाया समाज को आईना, चुने खुद से कम उम्र के लाइफ पार्टनर

Fri, 28 Apr 2023 05:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Apr 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif to Priyanka Chopra Aishwarya Rai These Actress Married to younger Partner than themselves
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
प्यार उम्र और बंधनों से परे होता है। दो लोग जब प्यार में पड़ते हैं तो कई बार वह चीजें भी दरकिनार हो जाती हैं, जिन्हें समाज अनिवार्य मानकर चलता है। इन्हीं में एक चीज है उम्र। समाज में यह प्रथा चली आई है कि लड़की की उम्र लड़के से छोटी होनी चाहिए। मगर, अब यह सोच धीरे-धीरे दरक रही है। इसका एक उदाहरण तो बॉलीवुड में भी देखने को मिलता है। तमाम अभिनेत्रियों ने खुद से कम उम्र के लाइफ पार्टनर चुने हैं। आइए जानते हैं...

 

Katrina Kaif to Priyanka Chopra Aishwarya Rai These Actress Married to younger Partner than themselves
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा
कई सामाजिक रुढियों को तोड़ने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने से बेहद कम उम्र के निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों के बीच करीब दस साल की उम्र का फासला है। प्रियंका, निक से दस साल बड़ी हैं। शुरुआत में इन दोनों को उम्र की वजह से काफी ट्रोल भी किया गया, लेकिन प्रियंका और निक दोनों ही बखूबी इसे निभा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। 

Katrina Kaif to Priyanka Chopra Aishwarya Rai These Actress Married to younger Partner than themselves
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी रचाई। दोनों की उम्र में काफी अंतर है। कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल से करीब पांच साल बड़ी हैं। लेकिन, इन दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif to Priyanka Chopra Aishwarya Rai These Actress Married to younger Partner than themselves
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय ने भी अपने से कम्र उम्र के अभिषेक बच्चन को लाइफ पार्टनर चुना। दोनों ने वर्ष 2007 में शादी की। ऐश्वर्या उम्र में अपने पति अभिषेक बच्चन से दो साल बड़ी हैं। इनकी एक बेटी है आराध्या बच्चन। इन दिनों ऐश्वर्या फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आज रिलीज हुई है।
Bareilly Ke Bazaar: नुसरत भरूचा का गाना 'बरेली के बाजार' हुआ रिलीज, हॉट डांस मूव्स करती नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन
Katrina Kaif to Priyanka Chopra Aishwarya Rai These Actress Married to younger Partner than themselves
सोहा अली खान, कुणाल खेमू - फोटो : insta

सोहा अली खान
सैफ अली खान की बहन और अभिनेत्री सोहा अली खान ने वर्ष 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी की। दोनों के बीच उम्र का अच्छा-खासा अंतर है। सोहा कुणाल से करीब पांच साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों इस रिश्ते में बेहद खुश हैं। दोनों के एक बेटी इनाया है।
Kunal Kemmu: कुणाल ने बताया कैसे बने बेहतर कलाकार, फिल्मों के चुनाव को लेकर कही यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed