{"_id":"644bae07ac6e0d5c760afd4d","slug":"namashi-chakraborty-debut-film-bad-boy-full-movie-in-hd-leaked-available-on-torrent-sites-2023-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bad Boy Leak: नमोशी की डेब्यू फिल्म 'बैड बॉय' रिलीज के साथ हुई पाइरेसी का शिकार, इन साइट्स पर एचडी में उपलब्ध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bad Boy Leak: नमोशी की डेब्यू फिल्म 'बैड बॉय' रिलीज के साथ हुई पाइरेसी का शिकार, इन साइट्स पर एचडी में उपलब्ध
मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी की मोस्ट अवटेड फिल्म 'बैड बॉय' सिनेमाघरों में आज यानी 28 अप्रैल को दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच मेकर्स के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। 'बैड बॉय' अपनी रिलीज के साथ ही पाइरेसी का शिकार हो गई है, साथ ही यह कई प्लेटफॉर्म पर एचडी में मुफ्त में उपलब्ध करा दी गई है।
2 of 5
बैड बॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
'बैड बॉय' मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती की डेब्यू फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी रिलीज के साथ ही तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, 123मूवीज, मूवीरूल्ज और फिल्मीजिला जैसे साइट्स पर एचडी में उपलब्ध है। ऐसे में लोग इसे मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं, जिससे इसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ने वाला है।
3 of 5
बैड बॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, यह पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म रिलीज के साथ ही पाइरेसी का शिकार हो गई है। आज कल लगभग हर फिल्म के साथ ऐसा ही हो रहा है। बड़े-बडे़ सितारों की मूवी भी ऑनलाइन लीक हो जा रही है। वैसे तो इन साइटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, बाजवूद इसके भी इस पर लगाम नहीं लग पाया है।
फिल्म 'बैड बॉय' की बात करें तो, इसमें नमोशी चक्रवर्ती के अलावा जॉनी लीवर, राजपाल यादव, राजेश वर्मा और शाश्वत चटर्जी जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं। यह एक रोमाटिंक-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक मिडिल क्लास लड़के और एक हाई क्लास लड़की के प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है।
'बैड बॉय' की कहानी राजकुमार संतोषी ने ही लिखी है। फिल्म का बैकग्राउंड कर्नाटक का है, जिसमें लड़की बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती है, और लड़का मुंबई की टपोरी वाली लाइफस्टाइल जीता है। वहीं, काफी समय बाद हिमेश रेशमिया ने किसी फिल्म के पूरे संगीत का जिम्मा उठाया है। फिल्म को देखने के बाद फैंस भी इसे लेकर ट्विटर पर मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।