फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: कांग्रेस ने लगाई 'द केरल स्टोरी' पर रोक की गुहार, कहा- राज्य की छवि खराब करने की कोशिश है यह

Fri, 28 Apr 2023 04:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Apr 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
The Kerala Story: Congress urges state government not to give permission to screen Sudipto Sen and Adah film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग पर रोक की गुहार लगाई है। कांग्रेस का कहना है कि फिल्म में गलत दावे किए गए हैं और इसके चलते समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार से इस फिल्म की स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं देने का अनुरोध किया है।

The Kerala Story: Congress urges state government not to give permission to screen Sudipto Sen and Adah film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मेकर्स के अनुसार सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित 'द केरल स्टोरी', दक्षिणी राज्य में कथित रूप से लापता हुईं 32 हजार महिलाओं के पीछे की घटनाओं का खुलासा करती है। कथित तौर पर इन लापता महिलाओं को कट्टरपंथी बनाकर भारत और दुनिया के तमाम आतंकी मिशनों में तैनात किया गया।

The Kerala Story: Congress urges state government not to give permission to screen Sudipto Sen and Adah film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने फिल्म निर्माताओं के इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि इस आगामी फिल्म का इरादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि खराब करना है। वी डी सतीशन ने कहा, 'ऐसी फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, जो झूठा दावा करती है कि केरल में 32,000 महिलाओं ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया और फिर आईएसआईएस की सदस्य बन गईं।'
Vivek Agnihotri: 'ट्वीट के बाद व्हाट्सएप पर क्यों...', फिल्मफेयर मामले पर इस अभिनेता ने ली निर्देशक की चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story: Congress urges state government not to give permission to screen Sudipto Sen and Adah film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

सतीशन ने एक बयान में कहा कि 'फिल्म का ट्रेलर ही बताता है कि फिल्म क्या कहना चाह रही है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा नहीं है, बल्कि अल्पसंख्यक समूहों पर आक्षेप लगाकर समाज में विभाजन पैदा करने के संघ के एजेंडे को लागू करने के प्रयास का हिस्सा है।' उन्होंने कहा कि किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि सांप्रदायिकता का जहर उगलकर केरल को विभाजित किया जा सकता है। इसके खिलाफ राज्य एकजुट होकर खड़ा होगा।
Love Story: 'राम' के लिए माधुरी ने सबकुछ कर दिया था कुर्बान, सात समंदर पार ढूंढा अपने दिल का 'डॉक्टर'

विज्ञापन
The Kerala Story: Congress urges state government not to give permission to screen Sudipto Sen and Adah film
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें कि 'द केरल स्टोरी' स्टोरी पांच मई 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और एक्ट्रेस अदा शर्मा इसमें लीड किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
Ponniyin Selvan 2 Review: मणिरत्नम के स्पर्श से फिर चहक उठीं ऐश्वर्या राय, ‘पीएस 2’ में नंदिनी का नया शंखनाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed