फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने अलग फैशन स्टाइल को लेकर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, यूजर ने कहा- इतनी गरीबी आ गई कि...

Tue, 16 Feb 2021 09:33 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Feb 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Trolled On Social Media Due To Her Fashion Sense, User Said So Much Poverty Has Come
कैटरीना कैफ - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर सेलेब्स का ट्रोल होना आम बात है। कभी सेलेब्स अपने बयानों के चलते ट्रोल होते हैं, तो कभी अलग फैशन स्टाइल को लेकर। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ हुआ है। कैटरीना अपने अलग फैशन सेंस को लेकर जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपने लुक में अक्सर बदलाव करती रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। हाल ही में कैटरीना ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं लेकिन लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल क्यों किया ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

Katrina Kaif Trolled On Social Media Due To Her Fashion Sense, User Said So Much Poverty Has Come
कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने नीले रंग का स्वेटर ब्लू जींस के साथ पहना हुआ है। उन्होंने सीधे स्वेटर को पहना हुआ है और इसे सेफ्टी पिन की मदद से पिनअप किया हुआ है। बस इसी के चलते कैटरीना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

Katrina Kaif Trolled On Social Media Due To Her Fashion Sense, User Said So Much Poverty Has Come
katrina kaif - फोटो : instagram

कैटरीना कैफ की इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। जिसमें से कुछ लोगों ने तो उनके फैशन सेंस की तारीफ की लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या दीदी इतनी गरीबी आ गई कि आपको सेफ्टी पिन लगानी पड़ी, बहुत बुरा।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'बचपन में जब स्वेटर या शर्ट की बटन टूट जाती थी तो मां इसी सेफ्टी पिन से काम चलाती थीं। आज ये इतना बड़ा फैशन बन गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Trolled On Social Media Due To Her Fashion Sense, User Said So Much Poverty Has Come
सिद्धांत चतुर्वेदी, कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोन बूथ' की शूटिंग कर रही हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वो वहां से तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ ने सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फोटो शेयर की थी। तो वहीं हाल ही में उन्होंने सिद्धांत के साथ बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो शेयर किया था। जिस पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन
Katrina Kaif Trolled On Social Media Due To Her Fashion Sense, User Said So Much Poverty Has Come
फिल्म फोन बूथ की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ उदयपुर में फिल्म 'फोन बूथ' की शूटिंग कर रही हैं। तो वहीं उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होनी है। ये फिल्म साल 2020 में ही रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे रिलीज नहीं किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed