फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Vicky wedding: वरमाला के बाद विक्की कौशल ने कहा कुछ ऐसा, सुनकर इमोशनल हो गईं कटरीना

Sun, 12 Dec 2021 06:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Katrina Vicky wedding  bride Katrina kaif got emotional after Vicky kaushal speech at their wedding
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को परिवार और दोस्तों के बीच राजस्थान के फोर्ट सिक्स सेंसेस में सात फेरे लिए। ये शादी काफी लाइम-लाइट में रही। शादी से जुड़ी कोई भी खबर लीक न हो इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शादी के बाद दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। कटरीना और विक्की की शादी को लेकर फैंस में काफी क्रेज था और इसलिए वे हर एक अपडेट पर नजर रख रहे थे, फिलहाल दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल ने कटरीना की वरमाला रस्म पूरी होने के बाद स्पीच दी थी जिसे सुनकर कटरीना काफी इमोशनल हो गईं थी।

Katrina Vicky wedding  bride Katrina kaif got emotional after Vicky kaushal speech at their wedding
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
विक्की की स्पीच से भावुक हुईं कटरीना-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वरमाला के बाद, विक्की ने स्पीच देते हुए बताया कि कैसे कटरीना ने उनकी जिंदगी बदल दी, और वे कटरीना से कितना प्यार करते हैं। विक्की ने कहा कि वह उन्हें (कटरीना) को एक रानी की तरह मानते हैं और उन्हें वो सबकुछ देंगे जो वे हमेशा से अपने रिश्तों में चाहती हैं सम्मान और मूल्य। इस हार्ट टचिंग स्पीच को सुनकर कटरीना काफी भावुक हो गईं।
Katrina Vicky wedding  bride Katrina kaif got emotional after Vicky kaushal speech at their wedding
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif

शादी के बाद विक्की और कटरीना ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, ''हमारे दिलों में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस पल तक ले आई है। इस नए सफर की शुरुआत एक साथ करते हुए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Vicky wedding  bride Katrina kaif got emotional after Vicky kaushal speech at their wedding
सनी कौशल, कटरीना और विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद विक्की कौशल के भाई ने भी सनी कौशल ने भी एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने पंजाबी स्टाइल में कटरीना का स्वागत अपनी फैमिली में किया था। तो वहीं कटरीना की बहन इसाबेल कैफ ने भी विक्की का अनोखे अंदाज में स्वागत किया था, इसाबेल में अपनी पोस्ट में लिखा, मुझे एक भाई मिल गया। हमारी क्रेजी फैमिली में आपका स्वागत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed