फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandigarh Kare Aashiqui Day 2: 'चंडीगढ़ करें आशिकी' की कमाई में उछाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Sun, 12 Dec 2021 05:20 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Kare Aashiqui De 2 Box Office Collection Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor Starrer film
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने पहले दिन धीमी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली हैं और कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिलहाल फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के निर्माताओं को दर्शकों की तारीफों से फिल्म का कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। आपको बता दें कि फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ देश के 2500 और विदेश के 500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई है। तो चलिए जानते हैं कि दूसरे दिन कितने करोड़ रहा फिल्म का कलेक्शन

Chandigarh Kare Aashiqui De 2 Box Office Collection Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor Starrer film
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को मिला वीकेंड का फायदा-
बॉलीवुड में लीक से हटकर विषयों पर फिल्में करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का पहले दिन का कलेक्शन भले ही कम रहा हो लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले बढ़ोत्तरी हुई है। इस फिल्म को नोएडा, गुड़गांव, दिल्ली और चंडीगढ़ में दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। शनिवार को ज्यादातर लोगों की छुट्टी भी होती है, इसलिए इस फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता हुआ दिख रहा है।

Chandigarh Kare Aashiqui De 2 Box Office Collection Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor Starrer film
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़-
अगर बॉक्स ऑफिस में फिल्म चंडीगढ़ करके आशिके के कलेक्शन की करें तो फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म मेकर्स को जैसी उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में इजाफा होगा। फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने दूसरे दिन 4.87 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह से कुल मिलाकर फिल्म की दोनों दिन की कमाई 8.62 करोड़ रुपये हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Kare Aashiqui De 2 Box Office Collection Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor Starrer film
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनोखी प्रेम कहानी दिखाती है फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी'
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने मनविंदर उर्फ मनु नाम के लड़के का किरदार निभाया है जो एक बॉडी बिल्डर है और एक लोकल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है। इस दौरान जिम में मानवी बरार यानी वाणी कपूर की एंट्री होती है और दोनों को प्यार हो जाता है। बस यहीं पर कहानी में भारी ट्विस्ट आता है। जब पता चलता है मानवी ट्रांसजेंडर महिला है। इस अनोखी प्रेम कहानी को मेट्रो सिटी के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिलहाल मेट्रो सिटीज में इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है।

विज्ञापन
Chandigarh Kare Aashiqui De 2 Box Office Collection Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor Starrer film
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के हिसाब से देखें तो ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की ओपनिंग भले ही अच्छी न रही हो लेकिन शनिवार की कमाई के हिसाब से अगर आने वाले दिनों में फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो उम्मीद है कि ये फिल्म भी अच्छी कमाई कर लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed