फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बच्चों के साथ देखी फिल्म बॉब बिस्वास, फोटो शेयर कर की अभिषेक बच्चन की तारीफ

Sun, 12 Dec 2021 03:16 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 12 Dec 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta watches Bob Biswas with her newborn twins Jai and Gia
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपने नवजात जुड़वां बच्चों जय और जिया के साथ अमेरिका में अपने घर पर वक्त बिता रही हैं। 'कल हो ना हो' फिल्म की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जुड़वा बच्चों की एक नई तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उनके बेटे जय और बेटी जिया को नीले और गुलाबी रंग के स्वैडल में लिपटे हुए दिखाया गया है। 

Preity Zinta watches Bob Biswas with her newborn twins Jai and Gia
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

जबकि प्रीति जिंटा खुद टीवी स्क्रीन पर एक्टर अभिषेक बच्चन की नई फिल्म बॉब बिस्वास देख रही हैं। हालांकि, तस्वीर में प्रीति जिंटा की फोटो नहीं दिख रही, लेकिन टीवी पर बॉब बिस्वास फिल्म चल रही है जिससे साफ है कि एक्ट्रेस बच्चों को बिस्तर पर लिटाकर यह फिल्म देख रही हैं। हालांकि, प्रीति जिंटा ने खुद भी यह बताया कि वह बच्चों के साथ इस फिल्म को देख रही हैं।
 

Preity Zinta watches Bob Biswas with her newborn twins Jai and Gia
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि बच्चों के साथ पहली फिल्म। इतना ही नहीं उन्होंने अभिषेक बच्चन को टैग करते हुए लिखा कि आपने हमारा शनिवार बना दिया। यह इंस्टाग्राम स्टोरीज प्रीति जिंटा ने शनिवार को शेयर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta watches Bob Biswas with her newborn twins Jai and Gia
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

उन्होंने फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा है कि क्या कमाल का प्रदर्शन है और क्या कमाल की फिल्म है। इसके साथ ही प्रीति जिंटा ने कई इमोजी भी बनाई हैं।

 

विज्ञापन
Preity Zinta watches Bob Biswas with her newborn twins Jai and Gia
प्रीति जिंटा, जेन गुडइनफ - फोटो : Insatagram- @realpz

गौरतलब है कि प्रीति जिंटा ने पिछले महीने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों के जन्म की घोषणा की थी। पति जीन गुडइनफ के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए प्रीति ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, सभी को नमस्कार मैं आज आपके साथ एक अद्भुत खबर साझा करना चाहती थी। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं, जितना कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed