{"_id":"61b5bd46b8e69f648807f4fe","slug":"katrina-kaif-and-vicky-kaushal-share-beautiful-pictures-from-their-mehndi-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Vicky Mehndi Photos: कटरीना के सामने घुटनों पर बैठकर विक्की कौशल ने किया डांस, मेहंदी सेरेमनी में कपल ने मचाया धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Vicky Mehndi Photos: कटरीना के सामने घुटनों पर बैठकर विक्की कौशल ने किया डांस, मेहंदी सेरेमनी में कपल ने मचाया धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में बड़ी के धूमधाम के साथ सात फेरे लिए। कटरीना और विक्की ने अपनी शादी में हाई सिक्योरिटी रखी थी, जिस वजह से कपल के कोई भी फंक्शन की तस्वीरें सामने नहीं आ पाई थीं। लेकिन अब शादी के बाद कपल अपनी प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर रहा है। हाल ही में, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों काफी धमाल मचाते दिख रहे हैं।
दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने दूल्हेराजा विक्की कौशल से लेकर ससुर श्याम कौशल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में कटरीना अपने भाई-बहन के साथ डांस करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में कटरीना और विक्की एक साथ काफी सुंदर और खुश लग रहे हैं।
वहीं, विक्की कौशल ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह कटरीना कैफ के साथ धमाल मजाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ डांस कर रहे हैं। तो दूसरी फोटो में विक्की अपनी दुल्हनिया कटरीना के लिए घुटने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ में फूल भी लिए हैं।
वहीं, आखिरी तस्वीर में सभी ने मिलकर विक्की और कटरीना कैफ को ऊपर उठाया हुआ है और दोनों की ऐसे ही डांस कर रहे हैं। हालांकि, एक तस्वीर में विक्की कौशल अपनी भाई सनी कौशल के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान दोनों की अपनी कमर हिलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों से साफ है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में जमकर धमाल मचाया है।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों के साथ एक जैसा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘मेहंदी दा सजदी जे नचे सारा ताबा।’ कपल की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, श्वेता बच्चन, जोया अख्तर समेत कई स्टार्स ने इन तस्वीरों पर कमेंट किया है और कपल की तारीफ की है।
इससे पहले, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों ही एक-दूसरे को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे थे। कपल की इन तस्वीरों पर भी सभी ने ढेर सारा प्यार लुटाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।