फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma Virat Kohli bodyguard: करोड़ों रुपये की सैलरी लेता है अनुष्का-विराट का बॉडीगार्ड, जानिए क्यों है इतना खास?

Sun, 12 Dec 2021 02:17 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 12 Dec 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
Salary of Anushka Sharma Virat Kohli's bodyguard Sonu is more than the salary of CEOs of many companies
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, बल्कि उनके बॉडीगार्ड भी कई बार चर्चाओं में रहते हैं। दरअसल, बॉडीगार्ड सेलेब्स को सुरक्षा मुहैया कराते हैं और हर वक्त उनके साथ साये की तरह रहते हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के बॉडीगार्ड सोनू भी ऐसे ही हैं, जिनको हर वक्त विराट एवं अनुष्का की सुरक्षा में मुस्तैद देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडीगार्ड सोनू की सैलरी किसी कपंनी के सीईओ से भी ज्यादा है।


 

Salary of Anushka Sharma Virat Kohli's bodyguard Sonu is more than the salary of CEOs of many companies
अनुष्का और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बॉलीवुड के सेलेब्स अपनी सुरक्षा पर काफी पैसा खर्च करते हैं। इसकी वजह है कि सेलेब्स को अक्सर सार्वजनिक रूप से बाहर निकलना होता है और ऐसे में कई तरह के खतरे होते हैं। बॉडीगार्ड हस्तियों को इन खतरों से बचाते हैं और हर वक्त उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। ऐसे ही विराट और अनुष्का शर्मा का बॉडीगार्ड सोनू हर वक्त उनके साथ रहता है और सुरक्षा प्रदान करता है।

 

Salary of Anushka Sharma Virat Kohli's bodyguard Sonu is more than the salary of CEOs of many companies
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू कई सालों से विराट और अनुष्का को सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं। यहां तक की अनुष्का शर्मा की शादी से पहले से ही सोनू उनको सुरक्षा दे रहे हैं। सोनू का पूरा नाम प्रकाश सिंह है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक,  प्रकाश सिंह उर्फ सोनू की सालाना सैलरी करीब 1.2 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो सोनू सुरक्षा प्रदान करने के एवज में विराट और अनुष्का से किसी कंपनी के सीईओ से भी ज्यादा सैलरी लेते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salary of Anushka Sharma Virat Kohli's bodyguard Sonu is more than the salary of CEOs of many companies
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉडीगार्ड सोनू को अनुष्का और विराट कोहली अपने परिवार का सदस्य मनाते हैं। यहां तक की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हर साल सोनू का जन्मदिन भी मनाती हैं। अनुष्का शर्मा ने सोनू का जन्मदिन फिल्म 'जीरो' के सेट पर भी मनाया था। यह उस वक्त की बात है जब अनुष्का अभिनेता शाहरुख खान के साथ इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।
 

विज्ञापन
Salary of Anushka Sharma Virat Kohli's bodyguard Sonu is more than the salary of CEOs of many companies
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू पब्लिक अपीयरेंस के दौरान विराट कोहली को भी सुरक्षा देते हैं। जब अनुष्का शर्मा गर्भवती थीं उस वक्त भी सोनू को उनको सुरक्षा प्रदान करते हुए देखा गया था। कोरोना महामारी के दौरान बॉडीगार्ड सोनू को पीपीई किट पहने हुए और अभिनेत्री को सुरक्षा देते हुए देखा गया था। सोनू एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को ढाल की तरह हर वक्त बचाते हैं और उनको मुस्तैदी से सुरक्षा प्रदान करते हैं, तभी वह उनके लिए इतने खास हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed