फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Vicky Wedding: शादी से पहले जान लें कटरीना का असली नाम, 14 साल की उम्र से ही करने लगी थीं काम

Wed, 08 Dec 2021 01:58 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Dec 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
Katrina Vicky Wedding: Know Katrina's real name before marriage, started working from the age of 14
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में बस चंद घंटे ही बचे हैं। 9 दिसंबर को दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हिंदू रीति-रिवाज के साथ साथ दोनों ईसाई धर्म से भी शादी करेंगे। उनकी शादी में 150 से ज्यादा मेहमान सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा में 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट में पहुंचेंगे। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस बीच कटरीना और विक्की कौशल से जुड़ी हर खबर लोग जानना चाहते हैं। चलिए दोनों की शादी से पहले जानते हैं कटरीना की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें।

Katrina Vicky Wedding: Know Katrina's real name before marriage, started working from the age of 14
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

इसलिए बदला नाम
कटरीना का असली नाम कटरीना टरकोटे है। उनका जन्म हांगकांग में हुआ था। पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं, जबकि मां सुजैन ब्रिटिश हैं। उनकी छह बहनें और एक भाई है। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद कटरीना ने अपना सरनेम बदल लिया था ताकि लोगों को उनका सरनेम लेने में समस्या न हो।

Katrina Vicky Wedding: Know Katrina's real name before marriage, started working from the age of 14
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन में हो गया तलाक
कटरीना जब छोटी थीं तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था। उनकी मां ने अकेले ही अपने आठ बच्चों की परवरिश की। इस वजह से कटरीना पिता के प्यार से अनजान हैं। हालांकि बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपने पिता का सरनेम कैफ को अपने नाम के साथ लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Vicky Wedding: Know Katrina's real name before marriage, started working from the age of 14
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
बचपन से करने लगीं काम
कटरीना अपनी मां को सपोर्ट करने के लिए बचपन से ही काम करने लगीं थीं। वह 14 साल की उम्र से ही एक जूलरी ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने लगीं। यह प्रोजेक्ट उन्हें तब मिला था जब वह हवाई में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट को जीत गई थीं।
विज्ञापन
Katrina Vicky Wedding: Know Katrina's real name before marriage, started working from the age of 14
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड करियर की शुरुआत
कटरीना कैफ ने 2003 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। उनकी पहली फिल्म बूम थी। हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद कैटरीना की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया जो सुपर हिट साबित हुई। सलमान के साथ कटरीना की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद भी किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed