फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina vicky wedding Salman Khan and his parents will not attend Vicky Kaushal Katrina kaif wedding for some reasons say reports

Katrina Vicky wedding: शादी में सलमान के पैरेंट्स को भी बुलाना चाहती थीं कटरीना, इस वजह से नहीं हो पाएंगे शामिल

Wed, 08 Dec 2021 02:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 08 Dec 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
katrina vicky wedding Salman Khan and his parents will not attend Vicky Kaushal Katrina kaif wedding for some reasons say reports
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल, कटरीना कैफ की शादी इस समय सबसे चर्चित बॉलीवुड खबरों में से एक है। शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरूआत हो चुकी है और 9 दिसंबर को बॉलीवुड की ये चर्चित जोड़ी सात फेरे लेगी। इस शाही शादी में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगी। शादी में शामिल होने के लिए होटल सिक्स सेंसेस में मेहमान पहुंचना शुरू हो गए हैं। सलमान की फैमिली कटरीना के काफी करीब है, ऐसे में यह उत्सुकता बनी हुई है कि शादी में सलमान या उनके परिवार से कोई शादी में शामिल होगा या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना चाहती थी की सलमान अपने पेरेंट्स और फैमिली के साथ शादी में शामिल हों लेकिन कुछ कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन

 

katrina vicky wedding Salman Khan and his parents will not attend Vicky Kaushal Katrina kaif wedding for some reasons say reports
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से शादी में शामिल नहीं होंगे सलमान और उनके पेरेंट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना चाहती थी कि सलमान के माता-पिता उनकी शादी में शामिल हों और उन्हें अपना आशीर्वाद दें लेकिन सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा का हेल्थ प्रॉब्लम्स के चलते शादी में शामिल होना पॉसिबल नहीं है, तो वहीं सलमान भी द-बैंग टूर की वजह से शादी में शिरकत नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

katrina vicky wedding Salman Khan and his parents will not attend Vicky Kaushal Katrina kaif wedding for some reasons say reports
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी - फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram

सलमान की बहनें हो सकती हैं शादी में शामिल-
एक इंटरव्यू में अर्पिता का कहना था कि उन्हें शादी के लिए न्योता नहीं मिला है लेकिन नई अपडेट हैं कि कटरीना और विक्की की शादी में सलमान की बहनें शामिल हो सकती हैं। अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ शादी में शिरकत करेंगी तो वहीं अलवीरा भी अपने पति अतुल अग्निहोत्री के साथ शादी में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन

katrina vicky wedding Salman Khan and his parents will not attend Vicky Kaushal Katrina kaif wedding for some reasons say reports
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं ये हस्तियां-
बरवाड़ा स्थिति होटल सिक्स सेंसेस में 7 दिसंबर को मेहंदी की रस्म के साथ कटरीना विक्की की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरु हो चुके हैं और 9 दिसंबर को ये दोनों शादी के बंधन में  बंध जाएंगे। ऐसे में मेहमानों का जुटना भी शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, शादी में शामिल होने के लिए मिनी माथुर, सुनील शेट्टी, करण जौहर, कबीर खान, नेहा धूपिया जैसे सितारें जयपुर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed