फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: बिग बी के पहले गेस्ट बनेंगे आमिर खान, करोड़पति बनने के लिए हॉट सीट पर बैठ देंगे मुश्किल सवालों के जवाब

Thu, 14 Jul 2022 07:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 14 Jul 2022 07:55 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Aamir Khan to Join Amitabh Bachchan to Promote Laal Singh Chaddha Movie
अमिताभ बच्चन, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन से साथ टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। केबीसी एक ऐसा शो है, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उनका ज्ञान भी बढ़ाता है। हाल ही में शो का प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ही दर्शक शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि 'केबीसी 14' के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन के गेस्ट आमिर खान बनेंगे, जो हॉट सीट पर बैठकर मुश्किल सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।

Kaun Banega Crorepati 14 Aamir Khan to Join Amitabh Bachchan to Promote Laal Singh Chaddha Movie
आमिर खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले एपिसोड में स्पोर्ट्स स्टार से लेकर सेना के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों तक के रियल लाइफ हीरो हिस्सा लेंगे। इसी दौरान आमिर खान भी कुछ मेहमानों का परिचय देंगे। इसके साथ ही वह अपनी फिल्म' लाल सिंह चड्ढा' के बारे में भी बात करते नजर आएंगे। आमिर का साथ देने के लिए करीना कपूर भी शो का हिस्सा बनेंगी।

Kaun Banega Crorepati 14 Aamir Khan to Join Amitabh Bachchan to Promote Laal Singh Chaddha Movie
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर करीना कपूर नजर आएंगी। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रिमेक है। 'फॉरेस्ट गंप' 1994 में बनी थी और ऑस्कर भी अपने नाम कर चुकी है। वहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Aamir Khan to Join Amitabh Bachchan to Promote Laal Singh Chaddha Movie
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति की बात करें तो इस बार शो में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। शो की प्राइज मनी को बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, 14वें सीजन में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 75 लाख रुपये का नया पड़ाव भी जोड़ दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed