बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ सिनेमा तक से जुड़े सेलेब्स पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि सिनेमा जगत में क्या कुछ हो रहा है। राखी सावंत को श्रीलंका जाने से डर लग रहा है तो वहीं दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी गिरफ्तार हो गए हैं, उनको दो साल की सजा हुई है। इसके अलावा आज कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी का फर्स्ट लुक जारी हुआ है और जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी का ट्रेलर आया है। इसके अलावा भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आज की बड़ी खबरें क्या हैं।
Filmy Wrap: दलेर मेहंदी को जेल और 'इमरजेंसी' से कंगना का फर्स्ट लुक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रीलंका के आर्थिक संकट को लेकर बात कर रही हैं। ज्ञात हो कि इन दिनों श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वीडियो में राखी पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करती हुई भी नजर आ रही हैं।
Rakhi Sawant: श्रीलंका जाने से डर रही हैं राखी, बोलीं- मेरे लिए पीएम मोदी से हिंदुस्तान का पैसा मांग लिया तो...
कपिल शर्मा स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जिनका कॉमेडी शो फैंस के बीच काफी चर्चा में रहता है। इस शो के हर सीजन को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया है क्योंकि कपिल शर्मा के शो का फॉर्मेट फैंस को हमेशा पसंद आता है। इस शो में बॉलीवुड के सेलेब्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने नजर आते हैं, जिनके साथ कपिल शर्मा की टीम कॉमेडी के साथ मजेदार बातें करती हैं। लेकिन कुछ समय से कपिल का शो ऑफ एयर है। वहीं, अब शो के नए सीजन को फिर से लाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है।
Kapil Sharma Show: नए अंदाज में टीवी पर लौटने के लिए तैयार कपिल शर्मा शो, जानें कब देख सकते हैं आप
पंजाब की पटियाला पुलिस ने गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया है। उन पर यह कार्रवाई 19 साल पुराने मामले में हुई है। बता दें कि पंजाबी गायक पर वर्ष 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। साल 2018 में पटियाला की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। सजा को रद्द करने की अपील दलेर मेहंदी ने की थी। मगर पटियाला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने याचिका को रद्द कर दिया और सजा को बरकरार रखा। इसके बाद गायक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। वैसे यह पहला मामला नहीं है, जब दलेर मेहंदी किसी कानूनी लड़ाई में फंसे हैं। इससे पहले भी वह कभी किसी कानूनी पचड़े तो कभी किसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़े तीन विवाद...
Daler Mehndi Case: पहले भी कानून को हाथ में ले चुके हैं दलेर मेहंदी? इन विवादों में जुड़ चुका है नाम
साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रूद्रो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म को लेकर धनुष काफी एक्साइटेड हैं और जमकर इसका प्रचार भी कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान सारी लाइमलाइट उनके बेटों लिंगा और यथरा ने चुरा ली। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
The Grey Man: ‘द ग्रे मैन’ के प्रीमियर पर धनुष के बेटों ने चुराई लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें