फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kay Kay Menon: थिएटर से लेकर फिल्मों तक दम दिखा चुके हैं केके मेनन, अपने हुनर से बड़े पर्दे पर छोड़ी अमिट छाप

Sun, 02 Oct 2022 07:46 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 02 Oct 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन
Kay Kay Menon: birthday special know about haider Special ops Movie actors unknown facts of life and career
केके मेनन - फोटो : social media

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले अभिनेता के के मेनन आज यानी 2 अक्तूबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'ब्लैक फ्राइडे' से लेकर 'लाइफ इन एक मेट्रो' और हैदर सहित बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में काम कर अपनी पहचान छोड़ने वाले केके मेनन सिनेमा को पसंद करने वाले हर बंदे को पसंद जरूर होंग। अभिनेता की अदायगी में अपने रोल को करने की जो बारीकी है, उससे उन्होंने लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों को जीतने का काम किया है। वह फिल्मों से लेकर ओटीटी तक अलग और खास किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। के के मेनन ने बीते कई वर्षों में कई फिल्मों में अपना हुनर दिखा बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। अभिनेता के इस खास दिन पर हम आपको उनके जीवन की कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Kay Kay Menon: birthday special know about haider Special ops Movie actors unknown facts of life and career
केके मेनन - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में गिने जाने वाले के के मेनन का जन्म 2 अक्तूबर 1966 को दक्षिण के राज्य केरल में हुआ था। केरल में जन्म लेने के बावजूद अभिनेता की परवरिश महाराष्ट्र के पुणे में हुई थी। के के मेनन ने अपनी प्रारंभिक शिखा भी पुणे से ही प्राप्त की है। लेकिन उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी का रुख किया और वहां से एमबीए की पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद के के मेनन ने करियर के शुरुआती दिनों में एक विज्ञापन कंपनी में काम किया था। अभिनेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की थी, जहां उनकी मुलाकात अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य से हुई थी।

Kay Kay Menon: birthday special know about haider Special ops Movie actors unknown facts of life and career
केके मेनन - फोटो : social media

थिएटर में काम करने की शुरुआत में ही केके मेनन को बॉलीवुड के एक महान कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला था। यह और कोई नहीं बल्कि नसीरुद्दीन शाह थे। जी हां, केके मेनन ने पहली बार थिएटर में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया था। थिएटर इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद  उन्होंने लंबे समय तक उसी में काम किया। कई साल तक थिएटर में काम करने के बाद केके मेनन को अपना फिल्मी सफर शुरू करने का पहला मौका साल 1995 में फिल्म 'नसीम' में मिला था। इस फिल्म में उनका छोटा किरदार था। लेकिन इसके बाद केके मेनन कई शानदार फिल्मों में नजर आए और धीरे-धीरे वह अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kay Kay Menon: birthday special know about haider Special ops Movie actors unknown facts of life and career
केके मेनन, निवेदिता भट्टाचार्य - फोटो : social media

केके मेनन ने बॉलीवुड की कई बड़ी और बेहतरीन फिल्मों जैसे, 'ब्लैक फ्राइडे', 'गुलाल', 'लाइफ इन एक मेट्रो', 'हैदर', 'बेबी', 'गाजी अटैक', 'वोडका डायरीज' और 'सरकार' सहित और बहुत सी मूवीज में काम किया है। केके मेनन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने थिएटर के दौरान मिली अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य से शादी की है। निवेदिता उनके साथ तब से हैं, जब केके मेनन ने अभिनय की दुनिया में अपना संघर्ष शुरू किया था। बता दें कि निवेदिता भी अभिनेत्री हैं और वह टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। निवेदिता ने 'कुंडली' और 'सात फेरे' सहित कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। मुंबई में निवेदिता थिएटर प्रोडक्शंस में काम कर रही थी जब उनकी मुलाकात केके मेनन से हुई। इसके बाद मुलाकातों का दौर शुरू हुआ और दोनों ने डेट करने के कुछ सालों बाद शादी कर ली। निवेदिता ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अपने पति के साथ निवेदिता साल 1999 में आई अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म 'लास्ट ट्रेन टू महाकाली' में दिखाई दी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed