{"_id":"6338f11de40af672a7298b62","slug":"adipurush-mega-teaser-reveal-in-ayodhya-on-october-2-evening-om-raut-prabhas-kriti-sanon-t-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adipurush Teaser: राम भक्तों के बीच आज शाम अयोध्या में होगा ‘आदिपुरुष’ का अवतार, शाम इतने बजे का निकला मुहूर्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adipurush Teaser: राम भक्तों के बीच आज शाम अयोध्या में होगा ‘आदिपुरुष’ का अवतार, शाम इतने बजे का निकला मुहूर्त
हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद अब इस फिल्म का पहला वीडियो टीजर रिलीज होने जा रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ से तमाम पत्रकार इस कार्यक्रम के लिए यहां अयोध्या पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म आदिपुरुष
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद अब इस फिल्म का पहला वीडियो टीजर रिलीज होने जा रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ से तमाम पत्रकार इस कार्यक्रम के लिए यहां अयोध्या पहुंच चुके हैं। रविवार शाम को इस टीजर के जनता के सामने आने का मुहूर्त निकल चुका है। कार्यक्रम के लिए भव्य मंच की तैयारी पूरी हो रही है। ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले इस कार्यक्रम की जानकारी अपने पाठकों को 18 सितंबर को दी थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म के हीरो प्रभास, हीरोइन कृति सेनन और निर्देशक ओम राउत रविवार की सुबह मुंबई से अयोध्या पहुंच रहे हैं। ये कार्यक्रम आम जनता के लिए भी खुला रखा गया है।
2 of 5
ओम राउत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पराक्रमी राम की कहानी: ओम राउत
भगवान राम पर बनी अधिकतर टीवी सीरीज व फिल्म कथाओं में उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम की तरह ही दिखाया गया है। लेकिन, फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम की कथा उनके पराक्रमी स्वरूप को दर्शाने वाली है। इन दिनों फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त निर्देशक ओम राउत बताते हैं कि उनकी अगली फिल्म अपनी तय गति से आगे बढ़ रही है और इस फिल्म को देखना भी भारतीय सिनेमा के लिए विस्मयकारी होगा। भगवान श्रीराम का पराक्रमी रूप जैसा उन्होंने सोचा था, वह ठीक वैसा ही निखर कर आया है। फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाना है और इसके लिए अमेरिका स्थित आईमैक्स लैब में इसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। फिल्म का टीजर 2 अक्तूबर को अयोध्या में शाम 7 बजकर 11 मिनट पर जनता के सामने रिलीज किया जाएगा।
3 of 5
कृति सेनन
- फोटो : Social media
सीता का किरदार मेरा सौभाग्य: कृति सेनन
वहीं, कृति सेनन कहती हैं, ‘फिल्म ‘आदिपुरुष’ हम सबके लिए खास फिल्म है और इसमें सीता का किरदार बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने इस फिल्म को जिस तरह से तैयार किया है, वह किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनकी मेहनत को मैं प्रणाम करती हूं। उन्होंने इस फिल्म में सीता की जो छवि गढ़ी है, वह अब तक छोटे पर्दे या फिल्मों में दिखी उनकी छवियों से काफी अलग है। मुझे पूरा यकीन है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ भारतीय सिनेमा की एक नई पहचान बनकर उभरेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म आदिपुरुष
- फोटो : Social media
इन भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को टूडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स आदि फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म को हिंदी और तेलुगू में बनाया गया है। इसके अलावा फिल्म को भारत की दूसरी भाषाओं जैसे तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला और उड़िया में भी डब करने की तैयारी चल रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को अंग्रेजी, चीनी, भासा (थाईलैंड की भाषा), कोरियाई, जापानी व अन्य ऐसी भाषाओं में भी डब किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म आदिपुरुष
- फोटो : Social media
20 हजार स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए सिनेमाघरों की बुकिंग पर काम शुरू होने की जानकारी ‘अमर उजाला’ आपको पहले ही दे चुका है। इस फिल्म को दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर अगले साल 12 जनवरी को रिलीज करने की तैयारी है। ये फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और रिलीज होने पर ये हिंदी में बनी देश की सबसे महंगी फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लेगी। अभी तक फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ करीब 410 करोड़ रुपये की लागत से रिलीज होने वाली हिंदी की सबसे महंगी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।