{"_id":"5bea8463bdec22694f461adf","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-show-tushit-nikose-won-6-40-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: जीतकर भी खाली हाथ लौटे 6ठीं क्लास के तुषित, अमिताभ ने बताया नहीं मिलेंगे रुपये क्योंकि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केबीसी 10: जीतकर भी खाली हाथ लौटे 6ठीं क्लास के तुषित, अमिताभ ने बताया नहीं मिलेंगे रुपये क्योंकि...
Tue, 13 Nov 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में बाल दिवस के मौके पर बच्चों को शो पर बुलाया गया। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले तुषित निकोसे जीते और हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। 11 साल के तुषित 6ठीं क्लास में पढ़ते हैं।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
तुषित को सभी ऑलराउंडर कहकर बुलाते हैं। जब अमिताभ बच्चन ने पूछा कि उन्हें लोग ऑलराउंडर क्यों कहते हैं तो तुषित बताते हैं कि वो पढ़ाई में भी अच्छे हैं और खेल में भी इसलिए सभी उन्हें ऑलराउंडर कहते हैं। तुषित बड़े होकर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खेल के पहले ही सवाल में तुषित अटक गए। अमिताभ बच्चन ने पहला सवाल उनसे पूछा कि 'इनमें से किसका स्वाद खट्टा मीठा होता है।' जिसके ऑप्शन थे- गुड़, करेला, इमली, सौंफ। तुषित ने ऑडियंस पोल की मदद ली, जिसका सही जवाब था- इमली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
12वां प्रश्न अमिताभ बच्चन ने पूछा- 'तेईस स्वर्ण, तीन रजत पदक और दो कांस्य पदक के साथ कौन से खिलाड़ी ने ओलंपिक खेलों में अब तक सबसे ज्यादा पदक जीते हैं।' जवाब के ऑप्शन थे- लेरिस लैटिनिना, माइकल फेल्प्स, पावो नूरमी, निकोलाई एंडियनोव। इस सवाल का जवाब तुषित नहीं दे पाए और उन्होंने क्विट कर लिया। उनकी चारों लाइफलाइन भी खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
तुषित ने माइकल फेल्प्स पर सही अनुमान लगाया जो कि सही था। बहरहाल वो 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहे। अमिताभ बच्चन ने बताया कि नियमों के मुताबिक तुषित के बालिग होने के बाद यानी 18 साल के होने पर ही ये रुपये उन्हें मिलेंगे, अभी नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।