{"_id":"5b90ab61867a55014118cfe9","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-third-contestant-professor-kiran-won-1-60-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: ठेला चलाने वाले की बेटी ने 6 सवालों के जवाब देकर बन गईं लखपति, अमिताभ ने जज्बे को किया सलाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10: ठेला चलाने वाले की बेटी ने 6 सवालों के जवाब देकर बन गईं लखपति, अमिताभ ने जज्बे को किया सलाम
Thu, 06 Sep 2018 10:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kaun banega crorepati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 10 का शानदार आगाज हो चुका है। टीचर्स डे के मौके पर तीसरे एपिसोड में पंजाब के अमृतसर की रहने वाली प्रोफेसर किरण ने हिस्सा लिया। किरण की निजी जिंदगी काफी कठिनाइयों के बीच गुजरी है। उनके पिता हाथ ठेला चलाते हैं। संघर्षों के बीच किरण ने अपनी पढ़ाई पूरी की और आज बच्चों को पढ़ा रही हैं।
2 of 5
kaun banega crorepati
किरण ने अपनी सभी लाइफ लाइन का इस्तेमाल करने के बाद 1.60 लाख रुपये जीता। इसके बाद जो सवाल आया उससे छोड़ना ही बेहतर समझा। किरण से पूछा गया था कि दुनिया में कौन सी बीमारी है जो पूरी तरह खत्म हो गई है। इस सवाल का सही जवाब चेचक था। जो किरण को नहीं पता था।
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
किरण के संघर्ष की कहानी सुनकर कोई भी भावुक हो जाए। अमिताभ बच्चन ने जब उनके पिता के मेहनत के बारे में सुना तो उन्हें सलाम किया। अमिताभ ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि 'अगर एक बेटे को को पढ़ाया तो केवल वहीं पढ़ेगा जबकि अगर आप एक बेटी को शिक्षित करोगे तो उससे पूरा परिवार शिक्षित होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kaun banega crorepati
किरण के पिता से अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'आपको मैं प्रणाम करता हूं। देश के लिए आप बहुत बड़ा उदाहरण हैं। आपकी यह सोच पूरे देश में फैलाने की जरूरत है। आपकी बेटी किरण एक जिमनास्ट भी हैं यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।' अमिताभ की बात सुनकर किरण के पिता भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
kaun banega crorepati
किरण नेशनल लेवल की जिमनास्ट रह चुकी हैं। फिलहाल वो अमृतसर शहीद दर्शन सिंह फेरूमान मेमोरियल कॉलेज फॉर वूमेन में फिजिकल एजूकेशन पढ़ाती हैं। किरण पढ़ाने के साथ पीएचडी की पढा़ई कर रही हैं। एक जिमनास्ट होने की वजह से उन्हें पढ़ाई में कई रियायतें मिलीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।