{"_id":"5dcb74268ebc3e5b74063567","slug":"kbc-11-ajeet-kumar-forth-crorepati-of-amitabh-bachchan-show-know-the-7-crore-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11: क्रिकेट से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए अजीत कुमार, 7 करोड़ रुपये जीतने से चूके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 11: क्रिकेट से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए अजीत कुमार, 7 करोड़ रुपये जीतने से चूके
Wed, 13 Nov 2019 08:40 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
kbc
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 को अपना चौथा करोड़पति मिल चुका है । मंगलवार को टेलीकास्ट हुए शो में अजीत कुमार फिर हॉट सीट पर थे । बिहार के रहने वाले अजीत कुमार ने कठिन से कठिन सवालाें का आसानी से जवाब दिया और करोड़पति बन गए । उन्होंने बेहतरीन तरीके से पूरा गेम खेला ।
kbc
- फोटो : social media
1 करोड़ के प्रश्न में भी अजीत की लाइफलाइन बची हुई थी । उन्होंने एक करोड़ के सवाल पर 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया । अजीत के लिए 1 करोड़ का सवाल था- किसी ब्रिटिश रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया पहला ब्रिटिश उपग्रह कौनसा था?
kbc
- फोटो : social media
एक करोड़ के लिए प्रस्तुत किए गए इस सवाल के ऑप्शन थे-
A. एरियल 1,
B. प्रॉस्पेरो,
C. मिरांडा,
D. ज़िरकॉन... । इस सवाल का सही जवाब था B. प्रॉस्पेरो। अजीत ने समझदारी से इस सवाल का सही जवाब दिया और करोड़पति बन गए ।
A. एरियल 1,
B. प्रॉस्पेरो,
C. मिरांडा,
D. ज़िरकॉन... । इस सवाल का सही जवाब था B. प्रॉस्पेरो। अजीत ने समझदारी से इस सवाल का सही जवाब दिया और करोड़पति बन गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीत कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अजीत से 7 करोड़ का सवाल भी पूछा गया । ये सवाल क्रिकेट से जुड़ा था । बिग ने उनसे सवाल पूछा- 'एक ही दिन में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो अर्धशतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन है? इस सवाल का जवाब अजीत नहीं जानते थे और उन्होंने खेल वहीं पर छोड़ दिया ।' सात करोड़ के इस सवाल का जवाब है अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद (Mohammad Shahzad) ।
विज्ञापन
अजीत कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने एक ही दिन दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दो अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया था और इसके साथ ही शहजाद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था । 2017 में शहजाद ने यह कमाल किया था । दुबई में आयोजित डेजर्ट टी20 टूर्नामेंट में शहजाद ने पहले तो ओमान के खिलाफ 60 गेंदों पर 80 रन बनाकर अफगानिस्तान टीम को इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया । इसके बाद इसी दिन टूर्नामेंट के फाइनल में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 40 गेंदों पर 50 रन बनाकर एक दिन में ही दो अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया ।