फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 11: कुंभ मेले के आसान सवाल पर अटकीं तापसी पन्नू, जवाब के लिए लेनी पड़ी लाइफलाइन

Sat, 16 Nov 2019 11:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Nov 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show taapsee pannu gets confused question to kumbh mela
KBC 11 - फोटो : sony

'कौन बनेगा करोड़पति 11' में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ। इस हफ्ते उड़ीसा के डॉ अच्युत सामंत हॉट सीट पर बैठे। डॉ अच्युत ने आदिवासी संस्था कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की स्थापना की। शो में उनका साथ देने अभिनेत्री तापसी पन्नू पहुंचीं। 

kbc 11 amitabh bachchan show taapsee pannu gets confused question to kumbh mela
kbc 11 - फोटो : sony

डॉ अच्युत ने बताया कि 'पांच हजार रुपये में संस्था की शुरुआत की थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि आज यहां 60 हजार बच्चे पढ़ेंगे। 20 हजार बच्चे यहां से पढ़ के निकल चुके हैं और उच्च शिक्षा लेकर नौकरी कर रहे हैं।' डॉ अच्युत की बातें सुनकर अमिताभ उनकी तारीफें करते नहीं थके।

kbc 11 amitabh bachchan show taapsee pannu gets confused question to kumbh mela
तापसी पन्नू - फोटो : sony

शो में पहुंचीं तापसी ने बताया कि 'मैं अभी तक एक ही बार उड़ीसा गई हूं और वो डॉ अच्युत के संस्था के लिए ही गई थी। उस वक्त मुझे इनके बारे में पता चला था। मुझे  लगता है कि दुनिया में जितनी भी समस्याएं हैं उन्हें शिक्षा के जरिए दूर किया जा सकता है और वो ये कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show taapsee pannu gets confused question to kumbh mela
KBC 11 - फोटो : sony

10 हजार के सवाल पर तापसी और डॉ अच्युत सामंत पहली बार फंसे। ये सवाल 'कुंभ मेला' से जुड़ा हुआ था। तापसी ने इसके लिए ऑडियंस पोल की मदद ली।
सवाल: कुंभ मेला में कुंभ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
A.घड़ा B.मंथन C.जल D.अमृत
जवाब: घड़ा

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show taapsee pannu gets confused question to kumbh mela
kbc 11 - फोटो : sony

तापसी पन्नू और डॉ अच्युत 12.50 लाख जीतने में कामयाब रहे। अगले सवाल से पहले हूटर बज गया जिसकी वजह से खेल को खत्म करना पड़ा। डॉ अच्युत ने बताया कि वो जीती हुई राशि से संस्था को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

ये काम करने पर एकता कपूर को घर से बाहर निकाल देंगी मां शोभा कपूर, खुद किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed