फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से लड़ रह बेटे को इस तरह से खाना खिलाने की कोशिश करते थे इमरान, जानकर हो जाएंगे भावुक

Sat, 23 Nov 2019 03:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 23 Nov 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
KBC 11 Emraan Hashmi talks about his son cancer in Amitabh Bachchan show
Emraan Hashmi - फोटो : social media

महानायक अमिताभ बच्चन का छोटे पर्दे का शो कौन बनेगा करोड़पति 11 हमेशा से सुर्खियों में रहता है। हफ्ते से एक दिन उनके शो में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड होता है, जिसमें खास उपलब्धि हासिल करने वाली शख्सियत आती हैं। इस बार कर्मवीर स्पेशल में समाज सेविका पूर्णाटा दत्ता बहल ने हिस्सा लिया। वह कैंसर पीड़ित बच्चों की देखभाल के लिए काम करती है। वहीं पूर्णाटा दत्ता बहल के साथ बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी भी अमिताभ बच्चन के शो का हिस्सा बने। 

KBC 11 Emraan Hashmi talks about his son cancer in Amitabh Bachchan show
emraan hashmi - फोटो : social media

कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में पहुंचकर पूर्णाटा दत्ता बहल कैंसर से लड़ने वालों की जिदंगी का दर्द बयां किया तो, वहीं इमरान हाशमी ने अपने बेटे अयान के कैंसर के बारे में भी बात की। इमरान हाशमी के बेटे अयान को साल 2014 में तीन साल की उम्र में ही किडनी का दुर्लभ कैंसर हो गया था। डॉक्टर के इलाज के बाद अब अयान कैंसर मुक्त हो चुके हैं। इस बीच उन्होंने बेटे अयान के कैंसर के दौरान का एक किस्सा बताया। 

KBC 11 Emraan Hashmi talks about his son cancer in Amitabh Bachchan show
emraan hashmi

इमरान हाशमी ने केबीसी 11 में बताया कि जब अयान किमो थेरेपी के दौरान खाना नहीं नहीं खाता था, तो इमरान बैटमैन बनकर बेटे को कॉल करते थे और उससे कहते थे कि आप अच्छे से खाओगे, तभी तो जल्दी ठीक होगे, और अयान को लगता था कि सच में बैटमैन का ही कॉल आता है। ये बाद सुनकर केबीसी का माहौल काफी भावुक हो गया है। इस साल की शुरुआत इमरान हाशमी ने ट्विटर बेटे अयान के कैंसर मुक्त होनी की जानकारी दी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 11 Emraan Hashmi talks about his son cancer in Amitabh Bachchan show
Emraan Hashmi - फोटो : social media

उन्होंने ट्विटर पर लिखा- डायग्नोस के 5 साल बाद अयान कैंसर फ्री हो गया है। यह लंबा सफर रहा था, शुक्रिया आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए। सभी कैंसर फाइटर्स के लिए प्यार,यकीन और उम्मीद बहुत आगे तक जाता है। आप इस लड़ाई को जीत सकते हो। गौरतलब है कि इमरान हाशमी ने के कैंसर पर 'The Kiss of Life: How A Superhero and My Son Defeated Cancer' नाम की एक किताब भी लिखी। 

विज्ञापन
KBC 11 Emraan Hashmi talks about his son cancer in Amitabh Bachchan show
Emraan Hashmi - फोटो : social media

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही अमितभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में नजर आने वाले हैं। बीते कुछ समय से फिल्म चेहरे की अभिनेत्री को लेकर अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि फिल्म को मौनी रॉय ने छोड़ दिया है और अब क्रिस्टल डिसूजा फिल्म के लिए फाइनल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी ने ये फिल्म डेट्स की कमी के कारण छोड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed