फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समझिए कैसे बिना अंगुलियां चलाए सीधे हॉट सीट पर जा बैठीं कोलकाता की ये केबीसी कंटेस्टेंट

Fri, 16 Oct 2020 06:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 16 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
KBC 12 first contestant Runa Saha to reach the hot seat without clearing the first round in Amitabh Bachchan show
केबीसी में रूना साहा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोलकाता से आई एक गृहिणी रूना साहा ने खेल पर आधारित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन की प्रतियोगी बनकर इसका इतिहास ही बदल दिया है। रूना इस शो की पहली प्रतियोगी हैं जिन्होंने इस शो का हिस्सा बनने के लिए फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट नहीं खेला और सीधे आकर हॉट सीट पर बैठ गईं। 

KBC 12 first contestant Runa Saha to reach the hot seat without clearing the first round in Amitabh Bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

इससे पहले केबीसी के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई भी प्रतियोगी इस खेल को खेले बिना सीधे शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर जाकर बैठे। रूना को यह मौका बहुत ही किस्मत से मिला है। दरअसल, केबीसी के पिछले सभी सीजनों में 10 खिलाड़ी फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट खेलते थे और इनमें से एक खिलाड़ी को चुनकर हॉट सीट पर बिठाया जाता था। लेकिन, कोरोना के इस वक्त में यह खिलाड़ी अब 10 नहीं, बल्कि आठ होते हैं। 

KBC 12 first contestant Runa Saha to reach the hot seat without clearing the first round in Amitabh Bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

हर हफ्ते के लिए आठ खिलाड़ी चुने जाते हैं और अगले हफ्ते फिर नए खिलाड़ियों का चयन होता है। इस बार के चुने आठ खिलाड़ी हफ्ता खत्म होने से पहले ही खत्म हो गए तो रूना साहा को किसी भी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा और वह सीधे हॉट सीट पर जाकर विराजमान हो गईं। वैसे रूना एक 43 वर्षीय गृहिणी हैं और 20 साल की उनकी एक बेटी भी है। वह वर्ष 2001 से ही 'कौन बनेगा करोड़पति' का हिस्सा बनने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अब तक उन्हें कोई भी जवाब नहीं मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 12 first contestant Runa Saha to reach the hot seat without clearing the first round in Amitabh Bachchan show
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

उनके पति हमेशा उन्हें इस बात पर चिढ़ाते भी थे। इस बार रूना ने अपने पति को बिना बताए केबीसी के लिए आवेदन दिया और इसके लिए इंटरव्यू होने के बाद ही उन्हें बताया। केबीसी में आने का रूना का मकसद पैसे जीत कर अपने पति को एक ऑडी गाड़ी उपहार स्वरूप देना है।

विज्ञापन
KBC 12 first contestant Runa Saha to reach the hot seat without clearing the first round in Amitabh Bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

रूना के पति अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और रूना उनसे ही पैसे जीत कर अपने पति को आश्चर्यचकित कर देना चाहती हैं। अपनी बेटी के प्रोत्साहन से रूना यहां तक पहुंच गई हैं और उन्होंने जाने अनजाने में एक इतिहास भी रच दिया है। रूना के इस एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार को ही होना है।

पढ़ें: नई फिल्मों को टाइगर श्रॉफ ने दिया ग्रीन सिग्नल, इसी महीने से शुरू करेंगे अपनी नई फिल्म की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed