फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14 Finale Shooting: केबीसी फिनाले की शूटिंग पर बिग बी ने लगाए ठुमके, देखिए सीधे सेट से शानदार तस्वीरें

Thu, 29 Dec 2022 03:56 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 29 Dec 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Kbc 14 Finale shooting Amitabh Bachchan sets fire on the stage as Big B dance on Kabhi Khushi Kabhie Gham song
अमिताभ बच्चन, श्रीराम चंद्रा, अंतरा मित्रा और शिल्पा राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुक्रवार का दिन अमिताभ बच्चन की मेजबानी में चलने वाले गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीजन का आखिरी दिन होगा। करीब पांच महीनों तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद बिग बी छोटे परदे से विदा ले रहे हैं। और, अपनी विदाई के इस जश्न पर उन्होंने खूब मस्ती और धमाल किया। अपन हिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का गाना सेट पर बजा तो वह खुद को नाचने से रोक भी नहीं पाए। वहीं इन दिनों के चर्चित गाने ‘बेशरम रंग’ की गायिका शिल्पा राव को मंच पर देख लोगों ने उनसे इसी गाने की फरमाइश भी की लेकिन उन्होंने फिनाले में गाया अपना वह गाना जिस पर फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन और मानुषी छिल्लर के घुंघरू टूट गए थे।

Kbc 14 Finale shooting Amitabh Bachchan sets fire on the stage as Big B dance on Kabhi Khushi Kabhie Gham song
अंतरा मित्रा, श्रीराम चंद्रा और शिल्पा राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय से चले आ रहे गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीजन का आखिरी एपिसोड 30 दिसंबर को रात 9 बजे प्रसारित होगा। प्ले एलॉन्ग के साथ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाले इस कार्यक्रम के अंतिम दिन की शूटिंग करीब करीब पूरी हो चुकी है। इस फिनाले की खास प्रस्तुतियां देने मंच पर श्रीराम चंद्रा, अंतरा मित्रा और शिल्पा राव भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें: अकेले-अकेले जंगल के नजारों का लुत्फ उठा रहीं कटरीना, फैंस ने पूछा- विक्की को कहां छोड़ दिया..

Kbc 14 Finale shooting Amitabh Bachchan sets fire on the stage as Big B dance on Kabhi Khushi Kabhie Gham song
श्रीराम चंद्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीराम चंद्रा ने शूटिंग के दौरान ‘देवा देवा’ गीत का तेलुगू संस्करण गाकर लोगों को मोह लिया तो अंतरा मित्रा ने अपनी बारी आने पर साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ का गाना गाया, ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया।’ अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं और उनकी अरसे बाद बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई ये फिल्म रही है। इन प्रस्तुतियों के दौरान अमिताभ बच्चन मंद मंद मुस्कुराते रहे और संगीत का भरपूर आनंद लेते दिखे।

यह भी पढ़ें:  ट्विंकल को याद आए पापा राजेश खन्ना, 'काका' संग तस्वीर शेयर कर हुईं भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc 14 Finale shooting Amitabh Bachchan sets fire on the stage as Big B dance on Kabhi Khushi Kabhie Gham song
शिल्पा राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीजन के आखिरी एपिसोड का असली आनंद आना तब शुरू हुआ जब मंच पर सुरीली आवाज की मलिका शिल्पा राव पहुंची। शिल्पा राव की आवाज में जो अलग कशिश है, उसे सुनने के लिए शूटिंग के दौरान मौजूद सभी लोग बेताब दिखे। लोगों ने उनसे फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ के लिए भी आवाजें दीं लेकिन उन्होंने दर्शको के सामने पेश किया सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का अपना बेहतरीन गाना ‘घुंघरू’। अलग अलग प्रस्तुतियों के बाद इन तीनों गायकों ने सुर ताल मिलाई और इसका फिनाले होता दिखा फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘शावा शावा’ में।

यह भी पढ़ें: जब बिग बी से उनके पिता बोले, ‘तुम ही एक नई लीक धरना, अपने बेटों से पूछकर उन्हें पैदा करना..’

विज्ञापन
Kbc 14 Finale shooting Amitabh Bachchan sets fire on the stage as Big B dance on Kabhi Khushi Kabhie Gham song
अमिताभ बच्चन, श्रीराम चंद्रा, अंतरा मित्रा और शिल्पा राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, गाने में पंजाबी तड़का हो तो फिर अमिताभ बच्चन कहां रुकने वाले, उन्होंने भी ठुमका लगा ही दिया। अमिताभ बच्चन के ठुमका लगाते ही पूरा स्टूडियो तालियों की गूंज से भर गया। इस फिनाले एपिसोड में हॉट सीट पर बैठने का मौका मोहम्मद नुमन अली और रियंका शर्मा को मिला है। नुमन तीन साल तक प्ले अलॉन्ग खेलने के बाद हॉट सीट पर पहुंचे हैं और रियंका शर्मा के लिए ये शूटिंग इसलिए यादगार होने जा रही है क्योंकि शो के प्रसारम के दिन उनकी शादी की सालगिरह है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के स्थान पर सोमवार से सोनी चैनल पर दो नए कार्यक्रम मास्टरशेफ इंडिया और शार्क टैंक इंडिया शुरू होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दारा सिंह ने 'रामायण के हनुमान' बनकर पाई प्रसिद्धि, दो शादियों के अलावा मुमताज संग जुड़ा था नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed