फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: जब संगीत टीचर के डर से नहीं निकली बिग बी की आवाज, शो के मंच पर अभिनेता ने सुनाया मजेदार किस्सा

Fri, 26 Aug 2022 01:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 26 Aug 2022 01:10 PM IST
सार

टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन शुरू होते ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। यह शो हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा रहा है।

विज्ञापन
KBC 14 Host Amitabh Bachchan Scared From Music Teacher Know About Unknown Facts News in Hindi
kbc - फोटो : sony

टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन शुरू होते ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। यह शो हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा रहा है। ऐसे में शो 14वें सीजन को भी दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। शो के अलावा लोग इसके होस्ट को भी काफी पसंद करते हैं। बीते कई साल से इस शो को होस्ट कर रहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका अंदाज लोगों का खास पसंद आता है। 

 

KBC 14 Host Amitabh Bachchan Scared From Music Teacher Know About Unknown Facts News in Hindi
kbc

इस शो के जरिए अभिनेता फैंस के साथ अपने जीवन से जुड़े कई तरह के खुलासे करते नजर आते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्टर खुद से जुड़ा एक किस्सा फैंस के साथ साझा किया। हाल ही  में प्रसारित हुए शो के लेटेस्ट एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट प्रशांत शर्मा हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते नजर आए। उन्होंने 3 लाख 20 हजार के सवाल के साथ अपने खेल की शुरुआत की। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सभी के साथ साझा किया, जिसे सुन हर कोई हंसने को मजबूर हो गया।

KBC 14 Host Amitabh Bachchan Scared From Music Teacher Know About Unknown Facts News in Hindi
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने बताया कि जब मैं छोटा था तो घर पर मेरे माता-पिता कहा करते थे यह करो, वो करो। तब मेरी मां ने मुझसे कहा कि तुम्हें संगीत सीखना चाहिए। बस फिर क्या था वह एक क्लासिकल संगीत वाले मास्टर जी को ले आए, जिसका नाम  पाठक जी था। वह हमको सा रे गा मा पा धा नी सा सिखाते थे। एक-दो महीनेतक तो मैं उसको सीखता रहा। फिर एक दिन उन्होंने कहा कि यहां एक परीक्षा होने वाली है तो उसमें आपको जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 14 Host Amitabh Bachchan Scared From Music Teacher Know About Unknown Facts News in Hindi
kbc - फोटो : अमर उजाला

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि मैं जब परीक्षा के लिए गया तो वहां कई सारे लोग मौजूद थे। इसके बाद मास्टर जी  ने कहा कि चलिए, जरा यह वाला राग गाकर सुनाइए। यह सुनते ही मेरी आवाज ही नहीं निकली। इसके बाद मुझे पाठक जी से से इतनी डांट पड़ी, जिसकी कोई लिमिट नहीं थी। उसके बाद मैंने सीखना ही बंद कर दिया और वह चले गए। जाते- जाते उन्होंने मुझे कहा कि यह गलत आदमी है, मैं इसे नहीं सिखा सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed