फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jai Shri Ram: जय श्री राम तो नहीं हटेगा, सेंसर बोर्ड के अधिकारी का पक्षपाती रवैया दुनिया के सामने आना ही चाहिए

Wed, 26 Jun 2024 11:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Jun 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
KC Bokadia gets clearance on cuts suggested by censor board in Teesri Begum fight for Jai Shri Ram fight is on
बॉम्बे हाईकोर्ट, योगी आदित्यनाथ के साथ के सी बोकाडिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक के सी बोकाडिया की फिल्म ‘तीसरी बेगम’ के एक संवाद से जय श्री राम वाक्यांश हटाने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में जिरह जारी है। बीते दिन इस फिल्म को लेकर हुई सुनवाई के दौरान फिल्म में सेंसर बोर्ड की तरफ से सुझाए गए 14 कट्स में से 13 को फिल्म में बनाए रखने पर फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड में सहमति बन गई है। फिल्म का 14वां कट जिसमें सेंसर बोर्ड ने जय श्री राम शब्द फिल्म से हटाने की बात कही है, उस पर निर्माता किसी तरह को झुकने को तैयार नहीं है।

KC Bokadia gets clearance on cuts suggested by censor board in Teesri Begum fight for Jai Shri Ram fight is on
अनुराग ठाकुर के साथ के सी बोकाडिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बोकाडिया कहते हैं कि बात सिर्फ मेरी फिल्म की नहीं है। यहां बात उन अधिकारियों का असली चेहरा दुनिया के सामने लाने की है जो धर्म आधारित पक्षपात कर रहे हैं। देश में सबसे तेज 50 फिल्में बनाने वाले फिल्म निर्माता का रिकॉर्ड रखने वाले निर्माता निर्देशक के सी बोकाडिया की गिनती उन लोगों में होती है जिन्होंने अमिताभ बच्चन को फिर से मुंबई फिल्म जगत मे स्थापित होने में बड़ी भूमिका निभाई। यही नहीं उन्होंने अभिनेत्री रेखा का करियर भी तब बचाया था जब उनकी फिल्मों का सामाजिक बहिष्कार शुरू हो चुका था।

KC Bokadia gets clearance on cuts suggested by censor board in Teesri Begum fight for Jai Shri Ram fight is on
देवेंद्र फडणवीस, के सी बोकाडिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बोकाडिया काफी दिनों बाद फिर से फिल्म निर्माण में सक्रिय हुए हैं। उनकी बनाई एक फिल्म ‘द सिगनेचर’ को हाल ही में जी समूह ने खरीदा है और ये फिल्म सितंबर में रिलीज होने की बात चल रही है। जैकी श्रॉफ के साथ बनाई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ की सीक्वल भी वह बना चुके हैं। बोकाडिया का एक धारावाहिक ‘सरदार’ इन दिनों दूरदर्शन पर धूम मचा रहा है। और, उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘तीसरी बेगम’ का मामला लंबे समय से हाईकोर्ट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KC Bokadia gets clearance on cuts suggested by censor board in Teesri Begum fight for Jai Shri Ram fight is on
तीसरी बेगम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक अदालत ने हाल ही में फिल्म का वह अंश भी देखा जिस पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति रही है। इस अंश को देखने के बाद अदालत ने पूरी फिल्म देखने की भी मंशा जाहिर की, पिछली तारीख पर बोकाडिया के वकील ने पूरी फिल्म की डिजिटल कॉपी भी अदालत में जमा कर दी है। फिल्म ‘तीसरी बेगम’ को पहले तो सेंसर बोर्ड ने पास करने से ही मना कर दिया था, लेकिन इसके खिलाफ अपील होने पर पुनरीक्षण समिति ने इसे 14 बदलावों के बाद ‘केवल वयस्कों के लिए’ प्रमाणन के साथ जारी करने की सिफारिश की।

विज्ञापन
KC Bokadia gets clearance on cuts suggested by censor board in Teesri Begum fight for Jai Shri Ram fight is on
तीसरी बेगम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन 14 बदलावों में एक निर्देश फिल्म के क्लाइमेक्स में एक किरदार के अपने संवाद में जय श्री राम बोलने को लेकर भी था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से जय श्री राम हटाने को कहा था। बोकाडिया कहते हैं, ‘मेरी लड़ाई किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं है। मेरी लड़ाई एक सोच के खिलाफ है। आज तो हर कोई जय श्री राम कहता है। जावेद अख्तर सार्वजनिक मंचों पर जय श्री राम कहते हैं तो मेरी फिल्म में अगर कोई मुस्लिम जय श्री राम कह रहा है तो इस पर सेंसर बोर्ड कैसे आपत्ति कर सकता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed