सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा और सुशांत के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है।
{"_id":"59d9a8b14f1c1b0d698b4993","slug":"kedarnath-film-director-abhishek-kapoor-posted-a-photo-with-sara-ali-khan-and-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान-सुशांत सिंह की ‘केदारनाथ’ कंप्लीट, डायरेक्टर ने शेयर की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान-सुशांत सिंह की ‘केदारनाथ’ कंप्लीट, डायरेक्टर ने शेयर की तस्वीर
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में तीनों के चेहरों की खुशी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की शूटिंग शानदार तरीके से खत्म हुई है। फिल्म केदारनाथ का पहला पोस्टर कुछ समय पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस पोस्टर में भगवान शिव, केदारनाथ मंदिर, हिमालय पर्वत के अलावा एक पिट्ठू दिख रहा था।
A post shared by Abhishek kapoor (@gattukapoor) on
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। सारा इस फिल्म में एक तीर्थयात्री की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह फिल्म साल 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ त्रासदी पर आधारित है। इस फिल्म में सारा अली खान सुशांत सिंह की अनोखी लव स्टोरी भी दिखाई जायेगी। यह फिल्म अगले साल जून तक रिलीज होगी।