फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ में हुई दुर्घटना से सदमे में बॉलीवुड, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

Tue, 18 Oct 2022 06:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Oct 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Sanjay Dutt Sunny Deol Reacts on accident said they are deeply saddened
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

आज उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। दरअसल, केदारनाथ धाम के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना हो गई है, जिसमें सात लोगों की मौत भी हुई है। इस खबर के आने के बाद से ही सभी लोग मृत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए इस हादसे पर दुख भी जता रहे हैं। ऐसे में इस घटना पर अब बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी  हस्तियों का भी रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए सेलेब्स ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त किया है। 

Kedarnath Helicopter Crash Sanjay Dutt Sunny Deol Reacts on accident said they are deeply saddened
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

केदारनाथ में हुए इस हादसे के बाद देश के सभी लोग इसको लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। जहां देश के बड़े-बड़े राजनेता हादसे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वहीं अब बॉलीवुड के  जाने-माने अभिनेताओं ने इस हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताया है। संजय दत्त ने ट्वीट कर लिखा, 'आज हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।' मनोज बाजपेयी ने पोस्ट किया, 'आज केदारनाथ में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं। मेरा दिल पीड़ितों के परिवारों के साथ है। ओम शांति।'
Bigg Boss 16: बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के खिलाफ अली फजल ने उठाई आवाज, शो से बाहर करने की मांग की



Kedarnath Helicopter Crash Sanjay Dutt Sunny Deol Reacts on accident said they are deeply saddened
सनी देओल, विवेक ओबरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल ने लिखा, 'केदारनाथ हेलीकॉप्टर त्रासदी के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मेरा दिल तीर्थयात्रियों के परिवारों और पायलट के साथ है। ओम शांति।' इसके साथ ही रणदीप हुड्डा ने लिखा, “केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश के बारे में सुनकर दुख हुआ जो तीर्थयात्रियों को मंदिर ले जा रहा था। पीड़ित परिवारों  के प्रति हार्दिक संवेदना।' विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'केदारनाथ में आज हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना.. बेहद दुर्भाग्यपूर्ण।  शांति।'
केन्या से प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया दिल दहलाने वाला वीडियो, भूखमरी झेल रहे बच्चों के लिए लगाई मदद की गुहार



विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Sanjay Dutt Sunny Deol Reacts on accident said they are deeply saddened
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें, हेलीकॉप्टर छह तीर्थयात्रियों को लेकर केदारनाथ से फाटा हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा था। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11:45 बजे गरुड़ चट्टी के देव दर्शनी में हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद हुआ। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के पीछे खराब मौसम रहा है। इस दुर्घटना में छह यात्रियों के साथ-साथ पायलट की भी मौत हो गई थी।
Vivaad Bollywood Ke: जब शूटिंग के दौरान आपा खो बैठी थीं ईशा देओल, अमृता राव को जोरदार थप्पड़ मारकर बोलीं- वह इसी लायक 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed