फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं सौतेली मां करीना, सास के साथ पहुंचे सैफ

Sat, 08 Dec 2018 05:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
kedarnath screning and saif kareena went to watch
bollywood

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपने बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ की स्क्रिनिंग पर पहुंचे। उनके साथ पत्नी करीना कपूर और सास बबीता कपूर भी गई थीं। करीना, सारा की सौतेली मां है और दोनों की खूब पटती भी है। इस दौरान दोनों बहुत ही केजुअल लुक में नजर आए। लेकिन उनके साथ तैमूर कहीं नजर नहीं आए।

kedarnath screning and saif kareena went to watch
kedarnath

बता दें कि सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रख दिया है। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में है। फिल्म को आलोचकों ने कुछ खास नहीं बताया है लेकिन सारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। सारा सैफ की पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी हैं। इस दौरान अमृता सिंह भी कहीं नजर नहीं आईं।

kedarnath screning and saif kareena went to watch
bollywood

अभी सैफ-करीना ने तैमूर के पहले जन्मदिन की प्रीबर्थडे पार्टी दी है। खबर है कि तैमूर का यह दूसरा बर्थडे है। 20 दिसंबर 2016 को तैमूर अली खान का जन्म हुआ था। बता दें कि तैमूर की फैमिली से करिश्मा कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी प्रीबर्थडे पार्टी पहुंचे थे।  इस दौरान पार्टी में मौजूद सभी घरवालों ने काफी मस्ती की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath screning and saif kareena went to watch
Taimur Ali Khan - फोटो : ani

इतना ही नहीं तैमूर के प्ले स्कूल से भी उनकी दोस्त रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी पहुंचे। इसके अलावा सोहेल खान के बेटे योहान, अमृता अरोड़ा के बेटे रायन और अजान भी पार्टी में शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक तैमूर का दूसरा बर्थडे साउथ अफ्रीका में ही सेलिब्रेट किया जाएगा। 

विज्ञापन
kedarnath screning and saif kareena went to watch
तैमूर अली खान

आखिर में आपको बता दें कि तैमूर पॉपुलेरिटी के मामले में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को भी टक्कर दे रहे हैं। तैमूर कि एक झलक पाने के लिए मानों हर कोइ बेताब रहता है। तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी का आलम ये है कि मार्केट में उनके नाम का गुड्डा भी आ गया है। जिसे बच्चे खासा पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed