फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kennedy To Kill: फेस्टिवल प्रीमियर के बाद कहां खो गई कश्यप और करण की फिल्में, रिलीज के कतार में ये भी

Thu, 18 Jan 2024 07:49 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 18 Jan 2024 07:49 AM IST
सार

साल 2023 में कुछ चुनिंदा फिल्मों का प्रीमियर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में हुआ। हालांकि, इन पीआर हाइप वाली फिल्मों का दर्शक आज भी सिनेमाघरों तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kennedy To Kill Anurag Kashyap Karan Johar film lost after festival premiere these are in queue for release
कैनेडी-किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल कुछ ऐसी फिल्मों ने खूब सुर्खियां बटोरीं, जिनके प्रीमियर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों हुए। इन फिल्मों के निर्देशकों, निर्माताओं ने भी फिल्मों के बारे में बढ़ चढ़कर बयानबाजी की लेकिन अविनाश अरुण निर्देशित फिल्म ‘थ्री ऑफ अस’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हाल हुआ है, उसके बाद बाकी फिल्मों के निर्माताओं को तो जैसे सांप सूंघ गया है। इन पीआर हाइप वाली फिल्मों में करण जौहर से लेकर जी स्टूडियोज तक की बनाई वे फिल्में शामिल हैं, जिनका दर्शक आज भी सिनेमाघरों तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

Kennedy To Kill Anurag Kashyap Karan Johar film lost after festival premiere these are in queue for release
कैनेडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैनेडी 

निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' का प्रीमियर 24 मई 2023 को कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। सिडनी फिल्म फेस्टिवल, बुके ऑन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल, कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हुई, जहां पर फिल्म की खूब तारीफें भी हुई। फिल्म में सनी लियोन और राहुल भट्ट लीड भूमिकाओं में हैं। लेकिन, इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की हिम्मत इसे बनाने वाली कंपनी जी स्टूडियोज अब तक नहीं जुटा पाई है। जी स्टूडियोज की पिछली फिल्म ‘जोरम’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र हुआ, उसके चलते इसका सिनेमाघरों तक पहुंच पाना अभी और मुश्किल लगने लगा है।

Kennedy To Kill Anurag Kashyap Karan Johar film lost after festival premiere these are in queue for release
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द बकिंघम मर्डर्स 

करीना कपूर की फिल्म 'बकिंघम मर्डर्स' का प्रीमियर 14 अक्टूबर 2023 को 67वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में हुआ। बीते साल मामी फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई। हंसल मेहता इन दिनों ओटीटी के सबसे फेवरिट निर्देशक हैं, लेकिन उनके ही निर्देशन में बनी ये फिल्म रिलीज की वेटिंग लिस्ट में है। इस फिल्म में करीना कपूर खान ने ब्रिटिश-भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जिसे बकिंघमशायर में मारे गए एक बच्चे का मामला सौंपा जाता है। फिल्म का निर्माण करीना कपूर खान ने एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ मिलकर किया है। लेकिन, फिल्म सिनेमाघरों तक कब पहुंचेगी, किसी को नहीं पता।

Vetrimaaran: अन्नापूर्णानी को ओटीटी से हटाए जाने पर वेत्रिमारन ने उठाए सवाल, फिल्म के समर्थन में कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Kennedy To Kill Anurag Kashyap Karan Johar film lost after festival premiere these are in queue for release
किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किल

निखिल नागेश भट्ट की फिल्म 'किल' का  48वें  टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ। फिल्म को लेकर ऐसी हाइप बनाई गई कि जैसे ये फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से भी ज्यादा वॉयलेंट फिल्म है। लेकिन, फिल्म को देश के सिनेमाघरों में पहुंचाने को लेकर कहीं कोई सुगबुगाहट तक नहीं चल रही है। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने गुनीत मोंगा के साथ मिलकर किया है। फिल्म की कहानी नई दिल्ली की एक्सप्रेस ट्रेन में घटती है जिसमें ब कुछ डाकू लूटपाट और अपहरण के इरादे से चढ़ते हैं।

'हनुमान' के शानदार प्रदर्शन से तेजा सज्जा उत्साहित, बोले- हम इसे भव्य रूप से पेश करना चाहते थे

विज्ञापन
Kennedy To Kill Anurag Kashyap Karan Johar film lost after festival premiere these are in queue for release
आगरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आगरा 

अभिनेता राहुल रॉय की फिल्म 'आगरा' का प्रीमियर भी बीते साल कान फिल्म फेस्टिवल हो चुका है। डायरेक्टर्स फोर्टनाइट श्रेणी दिखाई गई इस फिल्म को मेलबर्न फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म का पुरस्कार का पुरस्कार मिला। 28वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और 20वें हांगकांग एशियाई फिल्म महोत्सव में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई जहां निर्माताओं का दावा है कि फिल्म को खूब पसंद किया। कानू बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल रॉय के अलावा मोहित अग्रवाल, रूहानी शर्मा, सोनल झा, आंचल गोस्वामी, विभा चिब्बर, प्रियंका बोस की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म भारत में कब रिलीज होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा के आसार फिलहाल दिख नहीं रहे हैं।

इंडियन पुलिस फोर्स का गाना ‘बैरिया रे’ रिलीज, ईशा तलवार के साथ इश्क फरमाते दिखे सिद्धार्थ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed