{"_id":"65a82c3eb0cfe4deb5032e67","slug":"anil-kapoor-host-a-special-birthday-party-for-javed-akhtar-sonam-kapoor-farhan-akhtar-attended-2024-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Javed Akhtar Birthday: अनिल कपूर ने जावेद अख्तर के लिए रखी बर्थडे पार्टी, ब्लैक लुक में सोनम ने लूटी महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Javed Akhtar Birthday: अनिल कपूर ने जावेद अख्तर के लिए रखी बर्थडे पार्टी, ब्लैक लुक में सोनम ने लूटी महफिल
हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेखन के जादूगर कहे जाने वाले जावेद ने अपने करियर में से एक से बढ़कर एक स्क्रीनप्ले और गाने लिखे। जावेद को उनका शायराना अंदाज विरासत में मिला। उनके लिए एक्टर अनिल कपूर ने अपने घर पर एक शानदार बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की है और अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद भी लगाया है। आइए एक नजर डालते हैं, इन कलाकारों की तस्वीरों पर।
2 of 5
जावेद अख्तर के जन्मदिन की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
वाइन कलर का कुर्ता, मैचिंग कोट और काला पायजामा पहने जावेद अख्तर अपनी खूबसूरत पत्नी शबाना आजमी के साथ पार्टी में शामिल हुए और हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे । वहीं, शबाना आजमी काले कफ्तान में हमेशा की तरह सदाबहार और बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
3 of 5
जावेद अख्तर के जन्मदिन की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के एवर ग्रीन अभिनेता अनिल कपूर ने जावेद अख्तर के लिए अपने बंगले पर एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें एक्टर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। हर्षवर्धन के इस लुक को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही है। इसके अलावा अभिनेता की बेटी जोया अख्तर भी पहुंचीं और मीडिया को जमकर पोज भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जावेद अख्तर के जन्मदिन की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर की इस पार्टी में जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर भी पहुंचे थे। अभिनेता ने भी इस पार्टी में अपनी खूबसूरत वाइफ के साथ शिरकत की थी। अभिनेता को कैजुअल वियर में ही स्पॉट किया गया। वहीं, उनकी पत्नी भी वेस्टर्न ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जावेद अख्तर के जन्मदिन की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पार्टी में सोनम कपूर भी अपने पति आनंद अहूजा के सात शामिल हुईं। सोनम के ऑल ब्लैक लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फॉर्मल ड्रेस में आनंद भी काफी स्मार्ट लग रहे थे। अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी पार्टी का हिस्सा बनीं। अभिनेत्री हमेशा की तरह व्हाइट ड्रेस में काफी एलिगेंट लग रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।