{"_id":"5a866f0a4f1c1b2a788b60a1","slug":"kerala-cm-pinarayi-vijayan-post-on-facebook-for-priya-prakash-on-intolerance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिया प्रकाश के वीडियो को देख CM ने डाला फेसबुक पोस्ट, जारी किया ये सरकारी फरमान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रिया प्रकाश के वीडियो को देख CM ने डाला फेसबुक पोस्ट, जारी किया ये सरकारी फरमान
Fri, 16 Feb 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pinaryi Vijayan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रिया प्रकाश का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और वह अब राजनीति में जा पहुंचा है। प्रिया के गाने को लेकर मचे घमासान के बीच केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन का बयान आया है। दरअसल, सीएम ने गाने को सपोर्ट कर कहा कि गाने के खिलाफ मजहबी भावनाओं को आहत करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है...
2 of 5
priya prakash varrier
प्रिया प्रकाश का वीडियो इस हद तक जा पहुंचेगा इस बात की किसी को खबर ना थी। बीते छह दिनों में यह गाना राजनीति के गलियारे जा पहुंचा है। ऐसे में केरल के सीएम को भी अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी। उन्होंने साफ कह दिया है कि किसी भी प्रकार की असहिष्णुता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
3 of 5
Priya Prakash
दरअसल यह बात सीएम ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए कही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि कला और विचार की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के खिलाफ असहिष्णुता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि 'मणिक्या मालारया पूवी’ गाने को लेकर हैदराबाद में फिल्म निर्देशक उमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priya prakash varrier
सीएम ने यह भी साफ किया कि अगर इस मुद्दे पर किसी को कोई संदेह है कि हिन्दू और मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हाथ मिला लिया है तो उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। विजयन ने आगे लिखा कि ये गाना पारंपरिक मुस्लिम गीत का रीमिक्स है। यहां तक कि 1978 में आकाशवाणी ने भी इसे ऑन एयर किया था।
विज्ञापन
5 of 5
priya
बता दें कि गाने के खिलाफ रजा एकेडमी भी अपना विरोध दर्ज करा चुकी है। इसके लिए एकेदमी ने सेंसर बोर्ड के चीफ प्रसून जोशी को एक चिट्ठी भी लिखी है और गाने पर जल्द से जल्द रोक लगाने की मांग की है। बता दें कि बीते छह दिनों में इस गाने को बहुत ही पॉपुलैरिटी मिल चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।