फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kerala Concert: 'दिल टूटा, मैं भी टूट गई', टेक-फेस्ट में हुईं मौतों पर निकिता गांधी ने जाहिर किया दर्द

Sun, 26 Nov 2023 10:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 26 Nov 2023 10:07 AM IST
सार

केरल के कोचीन विश्वविद्यालय में हुई दुर्घटना ने गायिका निकिता गांधी को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री ने पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया है। 

विज्ञापन
Kerala Concert Singer Nikhita Gandhi Devastated After 4 Die in Kerala Cochin University
निकिता गांधी-केरल कॉन्सर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

केरल के कोचीन विश्वविद्यालय में एक संगीत समारोह में भगदड़ के दौरान चार छात्रों की मौत हो गई, और कम से कम 60 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट की मानें तो टेक-फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई और ये सभी छात्र सीढ़ियों से गिर गए। गायिका निकिता गांधी, जो संगीत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थीं वह इस हादसे से सदमे में हैं, और पोस्ट कर अपना दुख जाहिर करती नजर आई हैं। 

Kerala Concert Singer Nikhita Gandhi Devastated After 4 Die in Kerala Cochin University
निकिता गांधी कॉन्सर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

निकिता गांधी ने इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। गायिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है, 'आज शाम कोच्चि में जो हुआ उससे दिल टूट गया है और मैं भी टूट गई हूं। इससे पहले कि मैं प्रदर्शन के लिए कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो पाती, ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।' गायिका ने आगे जोड़ा, 'इस गहन दुख को व्यक्त करने के लिए संभवतः कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं। मेरी प्रार्थनाएं छात्रों के परिवारों के साथ हैं।'

Kerala Concert Singer Nikhita Gandhi Devastated After 4 Die in Kerala Cochin University
निकिता गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में अधिकारियों ने कहा कि कोच्चि के पास कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में गायक के मंच पर आने से ठीक पहले भगदड़ मच गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पास रखने वालों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित था लेकिन जब बारिश होने लगी तो स्थिति बदल गई। बाहर इंतजार कर रहे लोग छिपने के लिए सभागार में घुस गए, जिससे भगदड़ मच गई और कुछ छात्र फिसलकर गिर गए।

Saturday Box Office Report: 'टाइगर 3' ने वीकएंड पर पकड़ी रफ्तार, 12वीं फेल और फर्रे का ऐसा रहा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala Concert Singer Nikhita Gandhi Devastated After 4 Die in Kerala Cochin University
घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज - फोटो : सोशल मीडिया

अधिकारी के अनुसार, 'यह एक वार्षिक उत्सव था, और ब्रोशर से हमें पता चला कि यह 24 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित किया गया था। संगीत कार्यक्रम 1,000 से 1,500 लोगों की क्षमता वाले एक सभागार में आयोजित किया गया था। यह आंशिक रूप से भरा हुआ था।' एडीजीपी एमआर अजित कुमार ने जोड़ा, 'अचानक बारिश होने लगी, छात्र सीढ़ियों से भागने लगे, जिससे यह हादसा हुआ।'

Manoj Bajpayee: पिता को रोते हुए देखना चाहती थी मनोज बाजपेयी की बेटी अवा, अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
Kerala Concert Singer Nikhita Gandhi Devastated After 4 Die in Kerala Cochin University
प्रत्यक्षदर्शी ने दी घटना की जानकारी - फोटो : एएनआई

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, 'दो लड़कों और दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक अन्य का कलामासेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और आसपास के कुछ अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है।' निकिता गांधी की बात करें तो, उनके नाम 'बुर्ज खलीफा', 'काफिराना' और 'नाजा' जैसे कई हिट गाने हैं। उन्होंने सलमान खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' में भी ज्यादातर गाने गाए हैं।

Srimad Ramayan: बिग बी के शो पर प्रथम दर्शन देंगे श्रीराम, अयोध्या में शंख ध्वनि संग शुरू होगी श्रीमद रामायण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed