{"_id":"5b7e977242c7924639036fdf","slug":"kerala-flood-sunny-leone-donate-5-crore-viral-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़: भाई के इलाज के लिए सनी लियोन ने फैंस से मांगे थे पैसे, क्या सच में अब दान में दिए 5 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केरल बाढ़: भाई के इलाज के लिए सनी लियोन ने फैंस से मांगे थे पैसे, क्या सच में अब दान में दिए 5 करोड़
Thu, 23 Aug 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केरल में भारी बाढ़ से अब तक करीब 350 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 2 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। कहा जा रहा है केरल में आई बाढ़ 100 साल के इतिहास में सबसे भयानक बाढ़ है। इस मौके पर देशभर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।
2 of 5
sunny leone
इस बीच खबर आई कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने केरल के लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये दान दिए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से ये खबर वायरल होने लगी कि जो काम अमिताभ और शाहरुख तक नहीं पाए वो वो सनी लियोन ने कर दिखाया।
3 of 5
सनी लियोन
सनी लियोन या उनकी टीम ने अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। इस बारे में इंडिया टुडे ने सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर से जब बात की तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। वहीं सनी लियोन के मैनेजर इब्राहिम ने बताया कि सनी लियोन ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दान तो दिया है लेकिन वो रकम नहीं बता सकते क्योंकि यह एक निजी मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोन
दरअसल, सनी लियोन के 5 करोड़ रुपये दान की खबर इस वजह से भी हैरान करने वाली है कि कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि उनका मुंह बोला भाई प्रभाकर इन दिनों किडनी की बीमारी से जूझ रहा है और उनके इलाज के लिए बहुत पैसों की जरूरत है। ऐसे में सनी ने अपने फैंस से आर्थिक मदद की अपील की थी।
विज्ञापन
5 of 5
सनी लियोन
बता दें कि प्रभाकर सनी लियोन के तीनों बच्चों निशा, अशर और नोआ की देखभाल करते हैं। सनी ने अपने पोस्ट में बताया कि कुछ दिन पहले प्रभाकर की तबीयत खराब हो गई थी और उनका इलाज चल रहा था लेकिन डॉक्टरों के गलत इलाज की वजह से उनकी किडनी खराब हो गई और अब उन्हें अपना किडनी ट्रांसप्लाट करना है। इस ट्रीटमेंट में काफी खर्चा आता है इसलिए सनी ने अपने फैंस से मदद की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।