केरल हाईकोर्ट ने मलयालम फिल्म ईशो पर दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म को रिलीज होने से रोकने के लिए क्रिश्चियन एसोसिएशन ने याचिका को कोर्ट में दायर किया था। कई क्रिश्चियन लोगों ने इस फिल्म को बंद करने की मांग की थी।उनका कहना था कि फिल्म उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा रही है। इस कारण इसे कोर्ट जल्द से जल्द रिलीज होने से पहले बैन करे। कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा एक बेंच का गठन किया गया, जिसने क्रिश्चियन एसोसिएशन द्वारा दायर की गई इस याचिका को रद्द कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का जब पोस्टर रिलीज हुआ था। उसके बाद से ही इसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। उस दौरान रिलीज किए गए इस पोस्टर की टैगलाइन पर "Not from the Bible" लिखा हुआ था। अर्थात ये बाइबल से नहीं है।
पांच खबरें: फिल्म ईशो पर दायर की गई याचिका कोर्ट ने की खारिज और ट्रोलिंग का शिकार हुई कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी बेबाक बयानों के चलते तो कभी कानूनी मामलों को लेकर कंगना अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा कीं जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की तो बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
सोशल मीडिया: बोल्ड तस्वीरों पर ट्रोल होने के बाद कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जो मुझे सनातन धर्म पर ज्ञान...
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। पैडमैन, अंधाधुन, बदलापुर, सेक्रेड गेम्स, घुल जैसी वेब सीरीजों और फिल्मों में उनको खूब वाहवाही मिली। वहीं अब ट्विटर पर बायकॉट राधिका आप्टे काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में उनकी कुछ न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं।इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ही बायकॉट राधिका आप्टे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। उनकी ये तस्वीरें फिल्म पार्च्ड की हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे आदिल हुसैन और तनिष्ठा चटर्जी के साथ कई लव मेकिंग सीन्स कर रही हैं।
#BoycottRadhikaApte: राधिका आप्टे की बोल्ड तस्वीर हुई वायरल, भड़के यूजर्स कर रहे बायकॉट करने की मांग
कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ एक बार फिर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' लेकर दर्शकों के सामने हाजिर होने वाले हैं। इस शो को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी है। द कपिल शर्मा शो ( The Kapil Sharma Show) में पहले मेहमान अक्षय कुमार हैं जो फिल्म 'बेलबॉटम' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में पहुंचे। खबरों की मानें तो शो का प्रसारण 23 अगस्त से हो सकता है। वहीं दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल शो में सुमोना चक्रवर्ती की भी वापसी हो रही है।
द कपिल शर्मा शो: कपिल के शो में हुई सुमोना चक्रवर्ती की एंट्री, दर्शकों को मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' शुक्रवार 13 अगस्त यानि आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। अभिनेता ने गुरुवार को कहा कि डिजिटल की दुनिया में रेगुलेशन की जरूरत है क्योंकि पूरी आजादी के नाम पर लोग ओटीटी माध्यम का फायदा उठा रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 25 फरवरी को ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म और डिजिटल न्यूज मीडिया के लिए नए नियमों और दिशानिर्देशों को आदेश जारी किया था, जिसमें उन्हें अपनी डिटेल्स सार्वजनिक करने और शिकायत निवारण प्रणाली रखने के लिए कहा था।
विचार: अजय देवगन ने की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रेगुलेशन की मांग, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो पोर्न भी स्ट्रीम होने लगेगा