भयानक बाढ़ से केरलवासी इन दिनों जूझ रहे हैं। देश भर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर कई सितारों ने लाखों रुपये बाढ़ पीड़ित राहत कोष में दान दिया है। अब इस कड़ी में एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है।
केरल बाढ़: इस एक्टर की दरियादिली के आगे अमिताभ, शाहरुख फेल, दान कर दिए 1 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने केरल बाढ़ पीडितों की दरियादिली देखकर फैंस भी उनकी तारीफें कर रहे हैं। दरअसल सुशांत सिंह ने महज अपने फैंस के कहने पर केरल के लोगों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये दान किए हैं।
शुभम के इस ट्वीट पर जवााब देते हुए सुशांत सिंह ने लिखा कि 'मैं तुम्हारे नाम से एक करोड़ रुपये दान करूंगा। साथ ही देखूंगा कि ये जरुरतमंद लोगों तक पहुंचे। आपको शुक्रिया कहते हुए इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करूंगा कि आपके जरिए ये काम हुआ। मदद के इस जज्बे के लिए शुक्रिया।'
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on
फिल्मों की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अभिषेक चौबे की फिल्म 'सोन चिरैया' में व्यस्त हैं। फिल्म चंबल के बीहड़ों पर आधारित है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत डाकू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इसके अलावा मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी भी मुख्य भूमिका में होंगे।